PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. ने विदेश में आयोजित की दूसरी अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस,

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय ने विदेश में दूसरी अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित कर इतिहास रचा है। एकामपशन यूनिवर्सिटी, थाईलैंड के बैंकांक कैंपस में इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन रिसर्च एंड इनोवेशन इन सोशल साइंसिस एंड ह्यूमैनिटीका (आईसीआईआरआरआईसीएच) 2024 का आयोजन 21-25 अगस्त को किया गया।

.

.

इस कांफ्रेंस का आयोजन संयुक्त रूप से हंसराज महिला महाविद्यालय, नेहरू आर्ट्स एंड साइंस कालज कोयमबटूर तथा एकामपशन यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। पूरे विश्व से 100 से अधिक डैलीगेट्स ने इसमें भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बतौर आर्गेनाइजिंग चेयर की-नोट स्पीकर डॉ. टेविन टेनकॉमनाओ का स्वागत किया।

.

वह बैंकांक की यूनिवर्सिटी में बीएससी प्रोग्राम इन मेडिकल टेक्नालिजी के अध्यक्ष हैं। पंजाब से 16 सदस्यों के डेलीगेशन ने कांफ्रेंस में भाग लिया। आर्गेनाइजिंग टीम के सदस्यों में एचएमवी की डॉ. रमनीता सैनी शारदा शामिल थी। उन्होंने ट्रैक 4 के सैशन की अध्यक्षता भी की जिसमें 15 पेपर पढ़े गए। डॉ. रमनीता ने स्वयं भी अपना पेपर पढ़ा जिसका विषय होलिस्टिक एजुकेशन इन द ग्लोबल सिनैरियो रहा। इसके माध्यम से उन्होंने अंग्रेजी भाषा को साहित्य के माध्यम से सिखाने की महत्ता पर बात की।

.

हिंदी विभाग से डॉ. ज्योति गोगिया ने हवन यज्ञ की वैज्ञानिक उपयोगिता पर अपना पेपर पढ़ा। कामर्स विभाग से डॉ. काजल पुरी ने अपना पेपर पढ़ा जिसका विषय कानसैपचुअल रिव्यू ऑफ एक्सप्लोरिंग द एनटेकसिटैंट्स ऑफ इमपलाई एमपावरमैंट अफैक्टिंग जॉब सैटिसफैकशन था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पेपर का पुरस्कार भी जीता। इतिहास विभाग से श्रीमती प्रोतिमा ने ई-लर्निंग तथा डिजाइन विभाग से डॉ. राखी मेहता ने ट्रेडिशनल इंडियन टेक्सटाइल डिजाइन पर पेपर पढ़ा।

.

इसके साथ ही संस्थान की दो छात्राओं सुचिता (एम.ए. अंग्रेजी) तथा मेघना (अंडर ग्रेजुएट) ने भी अपना पेपर पढ़ा। दोआबा कॉलेज से डॉ. सिमरन सिद्धू व सीटी कॉलेज से डॉ. प्रियंका मरवाहा भी इस कांफ्रेंस का हिस्सा बने। 11वीं कक्षा की छात्रा महरीन भी कांफ्रेंस की सबसे छोटी आयु की प्रतिभागी रही। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय कांफ्रैंस के सफल आयोजन से ज्ञात हो जाता है कि एचएमवी सदैव रिसर्च को प्रोत्साहित करता है तथा वैश्विक स्तर पर इनोवेशन करने में विश्वास रखता है।

.

.