PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

एचएमवी ने फाऊंडेशन डे समारोह के अन्तर्गत आयोजित किया हैल्थ चैकअप कैंप,

HMV organized Health Check-up Camp to mark Foundation day celebration

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में फाऊंडेशन डे समारोह के अन्तर्गत तथा वल्र्ड हैल्थ डे के अवसर पर सिनर्जी पैथालॉजी लैब, जालंधर के सौजन्य से एक दिवसीय हैल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। सिनर्जी पैथालॉजी लैब, जालंधर की टीम ने हैल्थ चैकअप किया जिसमें ब्लड ग्रुप, हिमोग्लोबिन स्तर, ब्लड शूगर तथा अन्य टैस्ट किए गए। बीएससी मेडिकल द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने भी इस आयोजन में भागीदारी करते हुए विभिन्न टैस्ट करने में लैब स्टाफ की सहायता की। टीचिंग, नॉन टीचिंग व कैंटीन व मैस स्टाफ सदस्यों ने हैल्थ चैकअप करवाया।

डॉ. सीमा मरवाहा, अध्यक्षा जूलोजी विभाग एवं डीन अकादमिक ने वल्र्ड हैल्थ डे की 2022 की थीम पर प्रकाश डाला तथा स्वस्थ जीवन जीने के लिए नियमित रूप से हैल्थ चैकअप करवाने की सलाह दी। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा सभी स्टाफ सदस्यों को स्वस्थ व खुश जीवन जीने की शुभकामनाएँ दी। डॉ. सीमा मरवाहा ने पैथॉलाजी लैब की डायरेक्टर डॉ. दीक्षा चौधरी का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभाग के सदस्य डॉ. साक्षी वर्मा तथा श्री रवि कुमार भी उपस्थित थे।