PTB News

Latest news
Asian Games 2026 में नीरू का लगा सटीक निशाना, भारत की झोली में डाला 5वां गोल्ड इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूल और कॉलेज 11 अप्रैल को मनाएंगे ब्लैक डे,

School will observed black day on 11th April 2022

गुरदासपुर में हुए घटना में इन्साफ के लिए सभी प्राइवेट स्कूल और कॉलेज रहेंगे बंद,

PTB News “शिक्षा” : अप्रैल माह की शुरुआत में गुरदासपुर में 4 वर्षीय मासूम के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने अभी तक ना तो सही अपराधियों को पकड़ बच्ची और ना ही बेकसूर स्कूल चेयरमैन और प्रबंधक पर की गई एफआईआर को रद्द की है। दोनों ही अपने लिए करीब 8 दिन से इन्साफ की मांग कर रहे हैं। इस केस में इन्साफ की मांग लेकर बच्ची और स्कूल मैनेजमेंट के साथ पंजाब की स्कूल और कॉलेजों की एसोसिएशन जुड़ चुकी हैं।

जिसके चलते पंजाब के सभी प्राइवेट कॉलेजों और स्कूलों ने 11 अप्रैल को स्कूल बंद रखने और स्टाफ मेंबर्स बाजुओं पर ब्लैक रिबन लगाकर ब्लैक डे मनाएंगे। इसके बारे में जानकारी देते हुए सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन (कासा) और कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ अनएडिड स्कूल्ज और कॉलेज ऑफ़ पंजाब के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस केस में इन्साफ बहुत जरूरी है तभी इस प्रकार के हो रहे अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर में एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती करीब 4 वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस को गंभीरता से जाँच कर आरोपियों का पता लगाना चाहिए।

साथ ही पुलिस द्वारा पर्चा दर्ज कर गिरफ्तार किये गए स्कूल के चेयरमैन और एक प्रबंधक को भी इन्साफ मिलना चाहिए जोकि निर्दोष हैं। कासा और कॉन्फ़ेडरेशन के अध्यक्ष अनिल चोपड़ा, उपाध्यक्ष जोधराज गुप्ता, पॉलिटेक्निक कॉलेजों के अध्यक्ष विपिन शर्मा, नर्सिंग कॉलेजों के अध्यक्ष संजीव चोपड़ा, कासा मेंबर्स नरोत्तम सिंह, डॉ.अनूप बोरी, तलविंदर सिंह राजू, संजीव मड़िया, मनिंदरजीत सिंह, गुरदीप, परवीन बेरी, विजय मैनी, राजेश मेयर,आदि ने कहा कि बच्चों और उनके अभिभावकों का स्कूल के साथ परिवार का रिश्ता होता है और हम सब उसे बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगें।

साथ ही उन्होंने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस मामले गंभीरता से लेने की अपील की और जिनसे में यह घिनौनी घटना को अंजाम दिया है उसे फांसी की सज़ा दिलाने के लिए कहा तांकि भविष्य में इस प्रकार के अपराध को रोका जा सके। साथ ही इस केस भी गिरफ्तार चेयरमैन और स्कूल प्रबंधक के साथ इन्साफ करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक सही अपराधी को पकड़ उन्हें सज़ा और स्कूल चेयरमैन पर हुई एफआईआर को रद्द नहीं किया जाता हम सब मिलकर संघर्ष करते रहेंगे।