PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

ADGP कम प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड MF फारुकी ने मस्जिदों व मदरसों को दिए 14.25 लाख,

hoshiarpur adgp cum administrator punjab waqf board mf farooqui funds released mosque madrasas PTB News Big News

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर / जालंधर : पंजाब में मस्जिदों व मदरसों की बेहतरी के साथ-साथ कब्रिस्तानों को रिजर्व करना व उनकी चारदीवारियों को यकीनी बनाने के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड बड़े स्तर पर कार्य कर रहा है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा व स्वास्थ्य प्रणाली को अपग्रेड करने के लिए प्रदेश भर में बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। अभियान के तहत जिला होशियारपुर में पिछले 5 महीनों में लाखों रुपए के फंड जारी किए जा चुके हैं।

ADGP कम प्रशासक पंजाब वक्फ बोर्ड MF फारुकी ने जानकारी देते हुए कहा कि मुस्लिम भाईचारे की जायज मांगों की पूर्ति के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में मस्जिदों व मदरसों को 14.25 लाख रुपए के विकास फंड जारी किए गए हैं। जिनमें से लाहौरिया मोहल्ले में मदरसा गोसिया रिजविया, तहसील मुकेरियां में मस्जिद रहिमानिया, तहसील गढ़शंकर में मस्जिद, गांव माणक ढेरी में जामा मदनी मस्जिद, गांव भोरा में मदीना मस्जिद, फौजी कॉलोनी में मदीना मस्जिद,

गांव कालड़ा में नुरुानी मस्जिद, गांव कल्याणपुर में मदरसा रजा-ए-मुस्तफा, गांव रायपुर में मदीना मस्जिद व गांव ढेहरीवाल में मदीना मस्जिद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में दो कब्रिस्तान आरक्षित रखे गए हैं, जबकि तीन कब्रिस्तान सीमाबंदी के बाद स्थानीय मुस्लिम भाईचारे के लोगों के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दसूहा में दो नई मस्जिदों के लिए 6-6 हजार रुपए जारी किए गए हैं। होशियारपुर के एस्टेट अफसर फिजा प्रवीन ने बताया कि उनके जिले में लगातार विकास कार्यों के लिए प्रशासक MF फारुकी की ओर से फंड जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्य तौर पर मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तानों को रिजर्व करने पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा उन मस्जिदों, मदरसों को भी फंड जारी किए जा रहा है, जहां मरम्मत या अन्य विकास कार्य किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि इस बार होशियारपुर सर्कल कार्यालय की ओर से 2.52 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्र किया गया था। अब इसमें और सुधार करने के लिए समूह कर्मचारी सख्त मेहनत कर रहे हैं।

Latest News