huge fire in metro mall in zirakpur food supplements and ayurvedic medicines showroom changed into ashes Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जीरकपुर : पंजाब के जीरकपुर कस्बे में लोहगढ़ पार्क के नजदीक बने मेट्रो प्लाजा सिटी मार्केट के शोरूम में भीषण आग लग गई / आग दूसरी मंजिल पर लगी, जहां फूड सप्लीमेंट तथा आयुर्वेदिक दवाओं का शोरूम था / आग में यह शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो गया / उसमें रखा लाखों का सामान भी खाक हो गया /
. .मेट्रो प्लाजा मार्केट के उच्च अधिकारी सतिंदर पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों ने शोरूम की दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देखा / इसकी सूचना लोगों ने ही मॉल के सुरक्षा कर्मियों को दी, जिन्होंने मॉल अधिकारियों, जीरकपुर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी / इस खबर के मिलते ही मॉल अधिकारी, पुलिस और फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची /
..
करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया / वहीं संदीप सैनी ने यह शोरूम किराए पर ले रखा था, लेकिन हादसे में उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है / बताया जा रहा है कि आग लगने से मेट्रो प्लाजा में धुआं फैल गया था / आनन-फानन में ऑफिस के नीचे वाले फ्लोर और ग्राउंड फ्लोर पर बने अन्य शोरूम में काम कर रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया /
. .आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है / वहीं फायर अफसर जसवंत सिंह ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी / कर्मचारियों ने सीढ़ियों के जरिए दूसरी मंजिल पर पहुंचकर आग बुझाई / तंग सीढ़ियों की वजह से फायर कर्मचारियों को दूसरी मंजिल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
huge fire in metro mall in zirakpur food supplements and ayurvedic medicines showroom changed into ashes Punjab




































