PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

Actor Dharmendra को लेकर Health Update हुआ जारी,

indian-cinema-superstar-dharmendra-passed-away-at-the-age-of-89

PTB Big न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हाल ही में उनकी सेहत को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन अब खुद डॉक्टरों और परिवार ने साफ किया है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हो रहा है और अब वे घर पर इलाज जारी रखेंगे।

.

Dharmendra Discharged From Hospital Dharmendra Health News Update

.

बुधवार सुबह धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके छोटे बेटे और अभिनेता बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस के जरिए घर लेकर पहुंचे। इस दौरान मीडिया और फैंस की भीड़ अस्पताल के बाहर देखी गई। एंबुलेंस से धर्मेंद्र को घर पहुंचाने की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। फैंस इस वीडियो को देखकर खुश हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

.

Dharmendra Discharged From Hospital Dharmendra Health News Update

.

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया कि धर्मेंद्र जी का इलाज लंबे समय से मेरे पास चल रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि उनका इलाज घर पर जारी रहेगा, क्योंकि परिवार ने घर पर ही चिकित्सा देखरेख में रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया था।

.

Dharmendra Discharged From Hospital Dharmendra Health News Update

.

सनी देओल की टीम ने बताया कि धर्मेंद्र जी की हालत में सुधार हो रहा है और ट्रीटमेंट का असर दिख रहा है। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। वहीं, मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबर फैल गई थी, जिससे उनके फैंस और परिवार बेहद परेशान हो गए थे। इस पर पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

.

Dharmendra Discharged From Hospital Dharmendra Health News Update

.

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जो हो रहा है वह अस्वीकार्य है। कैसे जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं? कृपया परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। फिलहाल धर्मेंद्र अपने घर पर आराम कर रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फैंस और बॉलीवुड जगत उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Latest News