PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जालंधर की इस सड़क पर निकलने से पहले आपके लिए है जरूरी सुचना, नैशनल हाईवे पर पूरी तरह से हुआ बंद, जाने कारण,

it-is-completely-closed-on-the-national-highway-jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : सावधान? अगर आप जालंधर से पठानकोट की तरफ जा रहे हैं तो यह जरूरी सुचना है आपके लिए, क्योंकि बताया जा रहा है कि जालंधर-पठानकोट हाईवे पर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है तथा उक्त हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दरअसल चंडीगढ़ में 22 अगस्त को लगाए जाने वाले धरने से एक दिन पहले किसानों नेताओं को नजरबंद किए जाने पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा चोलांग टोल पलाजा पर सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है तथा टोल प्लाजा का फ्री कर दिया गया है।

आपको यह भी बता दें कि राज्य भर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल्द मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर संगठनों द्वारा दिए जाने वाले धरने से पहले किसान नेताओं को गिरफ्तार और नजरबंद किया जा रहा है, जिसके रोष में किसानों ने अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाइवे टोल प्लाजा जाम करने के बाद अब जालंधर पठानकोट हाईवे पर धरना लगा दिया है तथा हाईवे को पूरी तरह से जाम कर दिया है।

बड़ी गिनती में किसानों द्वारा पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए जा रहे है। दरअसल किसानों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ित किसानों के जल्द मुआवजे दिलाने की मांग को लेकर 22 अगस्त को चंडीगढ़ में धरना लगाया जाना था लेकिन सरकार के आदेशों पर पुलिस द्वारा किसानों को एक दिन पहले ही नजरबंद करना शुरू कर दिया गया है।

Latest News