PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

arjun-sharma-main-shooter-the-journalist-vimal-yadav-murder-case-arrested-police-on-the-indo-nepal-border

PTB Big न्यूज़ अररिया : बिहार के अररिया जिले में एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार विमल कुमार यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पत्रकार हत्या के मामले में नामजद आरोपी रानीगंज थाना के

बेलसारा गांव निवासी अर्जुन शर्मा को गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा पर जोगबनी थानान्तर्गत चाणक्या चौंक से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन शर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि पत्रकार हत्या मामले में यह मुख्य शूटर की भूमिका निभाई थी। बता दें, शुक्रवार की सुबह जिले के रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अपराधियों ने पत्रकार के घर पर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया था। इस घटना में विमल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में दो आरोपी पहले से ही जेल में बंद हैं।

Latest News

Latest News