PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर की शातिर महिला ट्रैवल एजेंट ने कनाडा भेजने के नाम पर मारी लाखों की ठगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

punjab-jalandhar-fraud-name-of-sending-canada-divya-thakur-arrested-travel-agent-immigration-agent-vision-beyond-bmc-chowk-ahuja-tower-puda-complex

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते पुडा कांप्लेक्स की आहूजा टावर की तीसरी मंजिल पर स्थित विजन बियोन्ड कंपनी चलाने वाली दिव्या ठाकुर को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार दिव्या ठाकुर के खिलाफ लाखों रूपये लेकर भी विदेश नहीं भेजने के मामले को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उस पर पहले भी कई मामले अलग-अलग थानों में चल रहे थे। थाना नई बारादरी में बीते साल 25 मई को गांव कोटला के रहने वाले प्रभजोत सिंह की शिकायत में मामला दर्ज किया गया था। अपनी शिकायत में प्रभजोत ने कहा था कि वह स्टडी करने के लिए कनाडा जाना चाहता था। उनके परिचित सोमनाथ के जरिये वह ट्रैवल एजेंट दिव्या ठाकुर के पुडा कांप्लेक्स की आहूजा टावर की तीसरी मंजिल स्थित विजन बियोन्ड कंपनी के दफ्तर में मिला था।

यह भी पढ़ें : जालंधर की महिला ट्रैवल एजेंट ने Canada Study Visa के नाम पर ठगे 17.79 लाख रूपये,

सोमनाथ ने भी अपनी बेटी का वीजा लगवाया था। प्रभजोत ने कहा 17 लाख में सौदा तय हो गया था। एडवांस में एक लाख रुपए और पासपोर्ट दिया था। आरोप है कि पीड़िता से 17 लाख रुपए ले लिए गए थे मगर कनाडा नहीं भेजा था। जांच के बाद दीप नगर से सटे शिव एनक्लेव के रहने वाली दिव्या ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। महिला फरार हो गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।

वहीं इस सबंध में थाना बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद दिव्या ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस अब Vision Beyond जोकि BMC Chowk स्थित Ahuja Tower PUDA Complex में स्थित था का लाइसेंस था या यह कंपनी बिना लइसेंस के ही चल रही थी और कब से?

Latest News