PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आईवी वर्ल्ड स्कूल की कक्षा 10 के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन,

Ivy World School-CBSE Result Grade 10 -2023

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में सी.बी.एस.ई के द्वारा दसवीं कक्षा के परिणाम घोषणा के बाद उल्लास का वातावरण। जिसमें आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ,सभी छात्रों ने अपने परिश्रम तथा आत्मबल का परिचय आज दिया। सी.बी.एस.ई परिणाम 2022-23 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन के कारण स्कूल ने 100% परिणाम प्राप्त किया है।

बैच के 35% ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए। इस सत्र के विद्यार्थियों में से टॉपर हरगुन बंगा ने 98.8% अंक प्राप्त किए , हिमांशु गुप्ता ने 98.4% अंक प्राप्त किए , ऋतिका शर्मा ने 98% अंक प्राप्त कर अपनी कर्तव्य निष्ठा तथा कर्मठता का परिमाण दिया । इस प्रकार विद्यार्थियों का आज का दिन अविस्मर्णीय बन गया।

जिसके लिए छात्रों ने कहा कि यदि हमे जीवन में सफलता के शिखर को छूना है तो हमें सच्ची लगन से परिश्रम करना चाहिए ताकि हम अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन से नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें। जिसके लिए छात्रों ने तथा उनके अभिभावकों ने विद्यालय की प्रबंधन कमेटी ,विद्यालय की प्राधानाचार्या जी का तथा सभी अध्यापकगणों के धन्यवाद किया और कहा कि यह सफलता गुरुजनों के मार्गदर्शन के बिना प्राप्त नहीं की जा सकती थी।

इसके साथ-साथ विद्यालय की संचालन करने वाले वासल ऐजुकेशन ग्रुप के मुख्याध्यक्ष श्री के. के वासल, विद्यालय के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष ईना वासल, सी. ई.ओ श्री राघव वासल तथा निर्देशिका अदिति वासल ,प्रधानाचार्या जी ने सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि हमें आगे भी सभी विद्यार्थियों से ओर अच्छे परिणामों की कामना रहेगी । जिसके लिए विद्यालय पहले भी इसके लिए हर संभव प्रयास करता रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।

Latest News