PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आईवी वर्ल्ड स्कूल में ‘टैलेंट फिएस्टा’ की धूमधाम,

Ivy World School organized “Talent Fiesta ”

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर में ‘टैलेंट फिएस्टा’ का आयोजन किया गया।जिसमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर विदयालय में आए नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे ­ नृत्य , संगीत , चित्रकारी और रोल प्ले आदि के माध्यम अपनी कला का प्रदर्शन करके सभी को रोमांचित कर दिया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाकर विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि करना था जिसमें यह आयोजन पूर्णरूप से सफल हुआ। श्रीमती एस.चौहान , प्रधानाचार्या आईवी वर्ल्ड स्कूल ,जालंधर ने इस कार्य के लिए आइवियन्स द्वारा किए गए प्रयत्नों और उत्साह की खूब प्रशंसा की ।

वासल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रधान के.के वासल , चेयरमैन श्री संजीव वासल , उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल , सी. ई.ओ राघव वासल तथा निर्देशिका श्रीमती अदिती वासल जी ने भी सभी छात्रों तथा शिक्षकों के प्रयत्नों की सराहना की और कहा भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ करवाई जाएंगी।

Latest News