PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

ज़िला प्रशासन द्वारा युवा वोटरों को उत्साहित करने के लिए नई पहलकदमी,

jalandhar-administration-takes-new-initiative-to-encourage-young-voters

.

पहली बार मतदान करने वाले वोटरों का प्रशंसा पत्रों के साथ बांटी फ़िल्म की टिकटें और बाँटे पौधे,

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर लोक सभा चुनाव दौरान मतदाताओं विशेषकर युवा वोटरों को मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए उत्साहित करने के उदेश्य से ज़िला प्रशासन द्वारा की जा रही नई पहलकदमियों अधीन आज पहली बार मतदान करने वाले युवा वोटरों को प्रशंसा पत्रों के साथ सम्मानित करने के साथ-साथ फ़िल्म की टिकटें भी प्रदान की गई। ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने

.

jalandhar-administration-takes-new-initiative-to-encourage-young-voters

.

आज ज़िले के अलग- अलग पोलिंग बूथों का दौरा करते स्थानीय एच.एम.वी. कालज में बने माडल पोलिंग बूथ में पहली बार वोट डालने वाले युवा वोटरों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनको उत्साह के चिह्न के तौर पर फ़िल्म की टिकटें भी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान के लिए उत्साहित करने के मकसद के साथ प्रशासन द्वारा पहली बार वोट डालने वाले युवाओं का प्रशंसा पत्रों के साथ सम्मान करने के इलावा 80 ‘फस्ट टाईम वोटरों’ को फ़िल्म की टिकटें मुफ़्त दी गई।

.

jalandhar-administration-takes-new-initiative-to-encourage-young-voters

.

डा.अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का उदेश्य युवाओं का मनोबल बढाना और उनको मतदान के लिए प्रेरित करना था। अपहिज आश्रम में पहली बार वोट डालने वाले शारीरिक तौर पर असमर्थ ( पी. डब्ल्यू. डी.) वोटरों को भी डिप्टी कमिशनर ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। ज़िला चुनाव अधिकारी ने अलग- अलग पोलिंग बूथों का दौरा किया और वहां चल रही वोटिंग प्रक्रिया का जायज़ा लेते हुए मतदान के लिए आए लोगों के साथ बातचीत भी की।

.

jalandhar-administration-takes-new-initiative-to-encourage-young-voters

.

न्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से वोटरों की सुविधा के लिए ज़िले भर के सभी 1951 पोलिंग बूथों पर ज़रूरी सभी सुविधाओं के इलावा गर्मी से बचाव के लिए पीने वाले पानी, छाया, मैडीकल सहायता, पंखे आदि के इंतज़ाम किए गए जिससे वोटरों को कोई दिक्कत पेश न आए। इसके इलावा ज़िला प्रशासन ने वोटरों को घर बैठे पोलिंग केंद्र में लगी कतार के बारे में जानकारी देने के लिए votejalandhar. in वैबसाईट जारी की,

.

जिससे पोलिंग बूथ पर कतार में लगे लोगों के बारे में जानकारी हर 15 मिनट बाद अपडेट की जा रही है। इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने वातावरण संभाल का संदेश देने के लिए वोटरों को पौधें भी बाँटें। डिप्टी कमिश्नर के साथ जनरल आब्जर्वर जे. मेघनाथ रैडी, खर्चा आब्जर्वर माधव देशमुख, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह भी मौजूद थे।

.