PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

बड़ी ख़बर, बेअदबी कांड को लेकर, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को भी किया गया नामजद, मिले यह आदेश,

jalandhar city punjab sit names gurmeet ram rahim in sacrilege case

PTB Big न्यूज़ फरीदकोट : विशेष जांच टीम ने गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के बाद उसके अंग गलियों में बिखेरने और ऐतराज योग्य पोस्टर लगाने के मामलों में डेरा सच्चा सौदा सिरसा (हरियाणा) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आरोपित के तौर पर नामजद किया है / इस मामले में सात डेरा प्रेमियों खिलाफ विशेष जांच टीम पहले ही चालान पेश कर चुकी है /

जांच टीम ने अदालत को बताया कि इस मामले की साजिश रचने में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम भी शामिल हैं, जो इस समय रोहतक की सुनारिया जेल में नजरबंद हैं / ज्युडिशियल मैजिस्ट्रेट ने सुनारिया जेल के सुपरिंटेंडेंट को लिखित हिदायत की है कि डेरा प्रमुख को 4 मई की सुबह 10 बजे वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा अदालत में पेश किया जाए /

आपको यह भी बता दें कि जांच टीम की कोशिशों के बावजूद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख फरीदकोट अदालत में पेश नहीं हुआ है / जांच टीम डेरा प्रमुख से सुनारिया जेल जाकर उच्च स्तरीय पूछ-पड़ताल कर चुकी है / 12 अक्टूबर, 2015 को गांव बरगाड़ी के गुरुद्वारा साहिब के बाहर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप की बेअदबी करने का मामला सामने आया था /

इस घटना से सिख संगत में व्यापक स्तर पर रोष फैल गया था / तीन माह पहले एक जून 2015 को बरगाड़ी से सटे गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब से पावन ग्रंथ का स्वरूप चोरी किया / 24-25 सितंबर 2015 की रात को गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला में ही गुरुद्वारा साहिब के बाहर अश्लील शब्दावली वाला पोस्टर लगाकर पुलिस प्रशासन व सिख संगत को चुनौती दी थी /

पोस्टर लगाने की घटना के 18 दिन बाद ही बरगाड़ी में पावन ग्रंथ की बेअदबी कर दी गई / इस मामले में उस समय और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब 14 अक्टूबर 2015 को बरगाड़ी से ही सटे गांव बहिबल कलां में बेअदबी मामले को लेकर सिख संगत के शांतिपूर्ण धरने को जबरन उठाने के लिए पुलिस ने सीधी फायरिंग कर दी /