jalandhar city swamp deer enters population area in jalandhar people in panic Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज उस समय हड़कंप मच गया जब दोमोरिया पुल के के पास एक सांभर यानि बारहसिंघा लोगों को दिखाई दिया / इसकी ख़बर फैलते ही पुरे इलाके में हड़कंप मच गई /
. .सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बारहसिंघा दिखने की ख़बर तुरंत इलाका निवासियों ने स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी / जिसके बाद वन विभाग कर्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे / बताया जा रहा है कि पहले बारहसिंघा पठानकोट रोड पर लोगों ने देखा लेकिन कुछ ही देर में जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर के पास बारहसिंघा को लोगों ने देखा ऐसी सुचना मिली /
..
बताया जा रहा है कि इसके बाद सांभर को टांडा रोड की तरफ जब लोगों ने देखा तो लोग काफी घबराए हुए नजर आये, हालांकि सांभर वहां से निकलकर सड़क पर भागने लगा और बाद में दोमोरिया पुल के पास एक दुकान में जा घुसा, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल लगाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला /
. .इसके बाद सांभर इकहरी पुली की तरफ गलियों में घुस गया / वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है / वन कर्मी प्रदीप का कहना है कि टीम सांभर को पकड़ने में जुटी हुई है / लोगों के शोर मचाने से बारहसिंघा कभी इधर तो कभी उधर भाग रहा है / आपको बता दें कि ख़बर लिखे जाने तक बारहसिंघा को पकड़ने के लिए जहां वन विभाग के पसीने छूट रहे हैं वहीं स्थानीय लोग भी उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की मदद कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
jalandhar city swamp deer enters population area in jalandhar people in panic Punjab




































