PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने लिया मौजूदा हालात के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियों का जायजा, जनता से की एहम अपील,

jalandhar-district-magistrate-and-police-commissioner-took-stock-of-the-security-preparations-in-view-of-the-current-situation

facebook page व whatsaap Channel पर पल-पल की ख़बर लगातार अपडेट की जा रही है उसे आप Follow जरूर कर लें,

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज यानि शनिवार को सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर जिलाधीश डॉ. हिमांशु अग्रवाल व पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर व नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने आज जिले भर में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए एकीकृत कमांड एव कंट्रोल सेंटर (ICCC) में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधीश डॉ. अग्रवाल ने पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की ओर से

.

.

निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एकीकृत कमान एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से जिले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। नागरिक किसी भी संदिग्ध ड्रोन गतिविधि या अन्य मुद्दों की रिपोर्ट करने के लिए कंट्रोल रूम 0181-2224417 पर संपर्क कर सकते है।

jalandhar-district-magistrate-and-police-commissioner-took-stock-of-the-security-preparations-in-view-of-the-current-situation

जिलाधीश ने लोगों से सतर्क रहने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल, विशेष रूप से सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जारी ब्लैकआउट दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और अपने घरों के अंदर ही रहना चाहिए। गलत सूचना फैलाने के खिलाफ कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि

.

प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रख रहा है और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निवासियों से घबराहट में खरीदारी करने से बचने की अपील की और अधिकारियों को जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने आश्वासन दिया कि शहर की सुरक्षा के लिए पुलिस टीमें सक्रिय रूप से तैनात है।

.

.

उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए 112 नंबर पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता के सहयोग की भी अपील की। सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास पंजाब सरकार की स्थिति को सक्रियता से संभालने की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाते है जिससे जनहित की रक्षा करते कानून व्यवस्था भी बरकरार रहे।