PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

2 दिन में घुटनों पर आया पाकिस्तान, फोन करके लगाई भारत से शांति की गुहार,

operation-sindoor-pakistan-want-de-escalation-reaches-out-to-india-amid-bharat-pak-war

facebook page व whatsaap Channel पर पल-पल की ख़बर लगातार अपडेट की जा रही है उसे आप Follow जरूर कर लें,

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / पाकिसतन : भारत-पाकिस्तान जंग के बीच आतंकियों के आका का नया यूटर्न दिखा है। महज 2 दिन की पिटाई में ही पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है। परमाणु हमले की गीदड़भभकी देने वाला पाकिस्तान अब जंग नहीं चाहता है। जी हां, इसके लिए उसने खुद फोन करके भारत से शांति की गुहार लगाई है। मीडिया सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान भारतीय पक्ष के साथ मीटिंग चाहता है।

.

इसके लिए ही उसने सैन्य चैनल से फोन घुमाया है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। अब युद्ध का आगाज हो गया है। भारत अब जवाबी कार्रवाई कर रहा है। पाकिस्तान की हर हिमाकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। भारत ने पाकिस्तान को इतनी चोटें दी हैं कि अब वह शांति का राग अलापने लगा है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने तनाव कम करने और शांति स्थापित करने की पहल की है।

.

.

पाकिस्तान ने भारत से सीधे बातचीत की इच्छा जताई है और नई दिल्ली के साथ संचार स्थापित किया है। वहीं मीडिया के सूत्रों की मानें तो आज यानी शनिवार को पाकिस्तान ने भारत में फोन घुमाया। दोनों देशों के DGMO यानी डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच फोन पर बातचीत हुई। यह पहली बार है जब जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच आधिकारिक तौर पर सैन्य वार्ता हुई है। खुद पाक के DGMO ने फोन कर शांति की पहल की है।

.

दरअसल, पाकिस्तान ने ऐसे वक्त में यह कदम उठाया है, जब भारत ने उसके कई एयरबेस को तबाह कर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए सटीक हमलों ने रफीकी मुरीद, चललाल, रहमियारखान, सुकूर और चुनिया स्थिति पाक सैन्‍य ठिकानों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि भारत के हमलों में पाकिस्तान को बहुत नुकसान हुआ है। इसके बाद ही वह जंग न करने की फरियाद कर रहा है।