PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਜੱਟ ਸਿੱਖ ਕੌਂਸਿਲ ਵਲੋਂ ਹੋਣਹਾਰ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਪੀੜਤ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸਕਾਲਰਸ਼ਿਪ, इनोसेंट हार्ट्स में मैटेवर्स सत्र : भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए विद्यार्थी, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मान नगर के स्टूडेंट विराज शर्मा ने ग्रुप का नाम रोशन किया, पी सीएम एस डी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल, जालंधर ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डे मनाया, Prof. (Dr.) Vikrant Sharma, Dean, GNA University, Achieves ISTE Best Engineering Administrative Awar... अपनी गलती सुधाने में लगी IndiGo AirLines, यात्रियों को भविष्य में देने जा रही है बड़ा तोहफा, Tata Sierra ने रफ्तार के बाद अब माइलेज में रचा बड़ा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर शुरू हुआ बवाल, हिमाचल में एक साथ 20 कंपनियों पर पड़ी पुलिस की रेड, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें सभी अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित--श्वेत मलिक
Translate

Jalandhar By-Elections 2023 : अभी तक कितने % हुई वोटिंग, किस पोलिंग बूथ पर हुई नोकझोंक, कहाँ बंद हुई मशीन, किस MLA ने AAP MLA को घेरा, कहां हुई झड़प, किस बूथ में घुसे लोग मोबाइल लेकर,

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

PTB Political न्यूज़ जालंधर लोकसभा उपचुनाव : Final Update : — पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक कांग्रेस वर्कर गुरसेवक सिंह को वोटिंग के लिए वोटर को प्रेरित करने के मामले में गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक शख्स वोटर को किसी एक पार्टी के हक़ में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहा, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त शख्स कांग्रेस पार्टी का समर्थक है जोकि ज़िला बरनाला का रहने वाला है।

06: 00 Pm Update :- Constituency wise Voting till 6 PM
Phillaur : 107011
Nakodar : 99601
Shahkot : 98926
Kartarpur: 97119
Jalandhar West : 89131
Jal Centre : 76734
Jal North : 94469
Jal Cantt : 85995
Adampur : 84348

6 बजे के बाद जो लोग लाइन में लगे थे, वह वोटिंग कर करे थे। दूसरी ओर आज सबसे ज्यादा वोटिंग शाहकोट में हुई, जबकि सबसे कम वोटिंग जालंधर सेंट्रल हलके में हुई। बता दें कि शाहकोट 54, करतारपुर 53.9, जालंधर वेस्ट 53.5, जालंधर नॉर्थ 51.1, जालंधर सेंट्रल 45.3, फिल्लौर 52.7, आदमपुर 50.7, करतारपुर 53.9, नकोदर 51.9, जालंधर कैंट 46 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा चुनाव के वोटिंग वाले दिन आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयोग के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाए जाने को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर भारत सरकार, डीजीपी पंजाब, चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर पंजाब को पत्र लिख कर शिकायत की है। 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

अश्वनी शर्मा ने दिए गए शिकायत पत्र में लिखा कि पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार बौखलाई और डरी हुई है। आप सरकार को हार का डर सता है और यह लोग लोकतंत्र का कमजोर करने पर तुले हुए हैं। आप नेता व कार्यकर्त्ता वोटिंग वाले दिन चुनाव आयोग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जालंधर की हर विधानसभा में आप के विधायक व सैकड़ों कार्यकर्त्ता जालंधर के बाहर से आए हुए हैं, जबकि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक वोटिंग वाले दिन कोई भी बाहरी वर्कर वहां नहीं रह सकता, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता व् कार्यकर्त्ता चुनाव आयोग के नियमों को धत्ता बताते हुए अभी तक लोकसभा सीमा के अंडर ना सिर्फ रह रहे हैं बल्कि दिन चुनाव आयोग के नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ा रहे हैं।

05: 00 Pm Update :- लोकसभा उपचुनाव की वोटिंग दोपहर 3 बजे तक 41 प्रतिशत हो चुकी है। चुनाव को लेकर आयोग ने 6 बजे तक वोटिंग करने का ऐलान किया है। वहीं अब सीएम भगवंत मान सोशल मीडिया के जरिए ऐलान करते हुए कहा कि 6 बजे तक वोटिंग का मतलब समझाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो वोटर 6 बजे तक लाइन में खड़े है, उनकी वोट जरूर डाली जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा चाहे उसके लिए जितना मर्जी समय लगे। उन्होंने आगे वोटरों से अपील करते हुए कहा कि आखिरी एक घंटे में पोलिंग बूथ पर पहुंच कर इतिहास का हिस्सा बनों। इंकलाब जिंदाबाद!!

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

05: 00 Pm Update :- 50.05 % पड़े आखरी समय तक Vote, वहीं नीटू शटरावालां ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भगवान है, जो फैसला होगा मुझे मंजूर है, साथ ही लोगों से अपील करते हुए नीटू ने कहा कि आज आखिरी दिन है, आज 16 नंबर बटन ऑटो रिक्शा के चिन्ह पर वोट डालकर गुस्सा निकाल दो, चाहे बटन टूट जाएं, ज्यादा से ज्यादा वोट करके मुझे कामयाब बनाओं। उन्होंने दावा किया कि जीत हासिल करके वह 4 दिनों में तख्ता पलट देंगे।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

03: 20 Pm Update :- 41 % अभी तक हो चूका है चुनाव, वहीं जालंधर उपचुनाव के दौरान AAP विधायक दलबीर सिंह तोंग को पुलिस ने बूथों पर घूमने के मामले में गिरफ्तार किया है।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

03: 20 Pm Update :- उपायुक्त-सह-जिला चुनाव अधिकारी IAS जसप्रीत सिंह ने आज यानि बुधवार को स्थानीय एचएमवी कालेज में कॉलेज की महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित जिला स्तरीय ‘केवल महिला’ मतदान केंद्र का दौरा कर वहां चल रही मतदान प्रक्रिया और मतदाताओं को दी जा रही विशेष सुविधाओं की समीक्षा की।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

03: 05 Pm Update :- कलात्मक परिवार ने भी अपना कीमती Vote डाला और लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा Vote डालने की अपील की।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab
कलात्मक परिवार ने भी अपना कीमती Vote डाला

02: 59 Pm Update :- जालंधर में संसदीय उपचुनाव को लेकर गरमाए सियासी माहौल के बीच मॉडल हाउस में अमृतसर सेंट्रल के विधायक अजय गुप्ता आम आदमी पार्टी के बूथ पर बैठे दिखे।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

इस दौरान वे आप वर्करों के साथ चर्चा करते दिखे। हालांकि, फिलहाल किसी भी पार्टी द्वारा उनके पोलिंग बूथ पर बैठने का विरोध नहीं किया है। आप के बाहरी जिलों के विधायकों के जालंधर में होने की सूचना के बाद हड़कंप में आया जिला प्रशासन। वहीं पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों को बूथ छोड़ने की कर रही अपील है।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

02: 45 Pm Update :- नकोदर से विधायिका इंद्रजीत कौर मान ने डाला वोट 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar By-Elections 2023 : 11 बजे तक कितने % हुई वोटिंग, किस पोलिंग बूथ पर हुई नोकझोंक

02: 35 Pm Update :-  जालंधर उपचुनाव में बूथों पर बैठे आप विधायकों का विरोध करते हुए कांग्रेसी प्रत्याशी करमजीत कौर चौधरी ने चुनाव आयोग की मेल कर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया कि आप के अन्य जिलों से आये विधायकों ने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्णता को भंग किया है, वोटरों को लुभा रहे हैं और धमका रहे हैं। इन पर तुरंत कार्रवाई की जाये।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar By-Elections 2023

02: 10 Pm Update :- जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक ने सोशल मीडिया पर फोटो जारी करके आरोप लगाए है कि आप पार्टी के बूथों पर बाहरी आप नेता और विधायक बैठे हुए हैं, जबकि उन्होंने तस्वीर भी जारी की है, जिसमें साफ देखा जा रहा है की बूथों पर बाहरी नेता बैठकर पर्चियां बाँट रहे हैं।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

02: 00 Pm Update :- जालंधर के नारी निकेतन के बाहर पोलिंग बूथ पर समाजवादी पार्टी के वर्करों के साथ धक्कामुक्की करने व एक व्यक्ति के सिर पर ईंटों से हमला किया गया और कुछ लोगों के साथ हाथापाई की गई। इस घटना की जानकारी देते हुए समाजवादी कार्याकर्ता ने बताया कि वह बूथ पर बैठा हुआ था। इस दौरान उनके पास एक वोटर आया जो कि अपने वोट की बात कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि तभी वहां पर आप कार्यकर्ता कालू मौजूद था। जोकि उसके पास आया और उससे पैसे लेने की बाते करने लगा। पीड़ित का कहना है कि जिसे उसने पैसे लेने से मना किया तो उसने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इस घटना दौरान वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

01: 00 Pm Update 29.5 % अभी तक जहां चुनाव हो चुकी है, वहीं जालंधर के ढन मोहल्ले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के एक पोलिंग बूथ पर कुछ शरारती अंशरों ने पोलिंग बूथ पर बैठे लोगों पर हमला कर दिया स्थति फ़िलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी बीच नॉर्थ हल्के में बूथ कैप्चरिंग की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला ने एक पार्टी के वर्करों पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए है। महिला का कहना है कि वह अपने बूथ पर बैठकर काम कर रहे थे। इतने में बूथ कैप्चरिंग करने आए दूसरे दल के वर्करों ने उनसे मारपीट की और उनके कपड़े फाड़ दिए। यह भी बताया कि उनके साथ बैठे हुए सहयोगी और उनके बेटे को भी मारा पीटा गया और उनके मोबाइल फोन छीन ले गए। महिला ने गंभीर आरोप लगाते कहा कि कुछ लोगों ने उनके बेटे को शाम तक मारने की धमकी दी है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

वहीं इस चुनाव में वृद्ध लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। वहीं एक 100 वर्षीय माता ने भी वोट डाला। जालंधर पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चाहल के अनुसार मतदान के दौरान कानून व्यवस्था हर कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 112 पैट्रोलिंग टीमों में 336 पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे।

01: 00 Pm Update :—

जालंधर लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 1972 केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक वोट डालेंगे। 16 लाख से ज्यादा मतदाता 19 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 11 बजे तक JALANDHAR: LOK SABHA BYPOLL POLL PERCENTAGE 17.07 % रहा।

वहीं वोटरों को लुभाने के लिये सियासी पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ नहीं। देर रात थाना डिविजन नंबर 8 इलाके में पड़ते लंबा पिंड चौक के पास बंट रहा चुनावी आटा पुलिस ने बरामद किया। हालांकि इस दौरान आटा बांटने वाले मौके से फरार हो गए। इलाके में कुछ लोग वोटों पर आटे का लालच देकर वोट मांग रहे थे।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

पता लगने पर दूसरी पार्टी के लोग मौके पर पहुंच गए। दूसरी पार्टी की सूचना पर थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ आटे की थैली बरामद कीं। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया लेकिन कुछ लोग फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच करने के साथ आटा किसके कहने पर बांटा जा रहा था इसकी पूछताछ की जा रही है।

मकसूदां एरिया में पड़ते गांव नंदनपुर रोड़ पर बने वोटिंग बूथ में गेट पर तैनात हवलदार और ड्यूटी पर तैनात एएसआई के बीच तीखी नोकझोंक हुई। वोटरों के सामने हुई इस नोकझोंक से लोग पुलिस कर्मियों पर हंस रहे थे। जानकारी के मुताबिक एएसआई ने गेट पर खड़े हवलदार से कुछ काम बोला तो वो बिफर कर कहने लगा कि मैं गेट पर ड्यूटी दे रहा हूं। सारे काम कैसे करूं। इस पर थानेदार ने कहा कि मैं सीनीयर हूं, सारे काम हमें मिल कर देखने हैं, लेकिन हवलदार गुस्से में ऊंची आवाज में थानेदार से बहसने लगा। वहां मतदान करने पहुंचे लोगों ने उन्हें शांत करवाया।

जालंधर उपचुनाव के दौरान शाहकोट में झड़प हो गई। शाहकोट में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस के विधायक ने आम आदमी पार्टी के विधायक को कमरे में बंद कर दिया। शाहकोट से कांग्रेस विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया ने आरोप लगाया कि बाबा बकाला से आप विधायक दलवीर सिंह टोंग जालंधर में घूम रहे हैं।

चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक वोटिंग के दिन बाहरी आदमी जालंधर में नहीं आ सकता। इसके बावजूद विधायक यहां वोटरों को प्रभावित कर रहे हैं। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस वर्करों ने धक्केशाही की। जिसके बाद विधायक टोंग को वहां कमरे में बंद कर दिया गया। मौके पर पुलिस ने वहां पहुंचकर विधायक को बाहर निकाला और अब थाने ले गई है।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

कांग्रेसी विधायक लाडी शेरेवालिया ने बाबा बकाला के विधायक की गाड़ी को घेर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की उलंघना है, बाबा बकाला विधायक जालंधर में क्या कर रहे हैं ? वह जालंधर छोड़कर क्यों नहीं गए ? विधायक लाडी का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां धक्के से वोट डलवाई जा रही है।

jalandhar-lok-sabha-byelection-2023-live-news-jalandhar-punjab

जालंधर सेंट्रल के बूथ नंबर 56,57,58,59 में एक व्यक्ति फोन लेकर अंदर घुस गया। जब घंटी बजी तो पंजाब पुलिस के एएसआई ने फटकार लगाते हुए व्यक्ति को बाहर भेजा। पंजाब पुलिस के एएसआई तारा सिंह ने कहा कोई व्यक्ति बूथ के अंदर अपना मोबाइल फोन ले गया था। जिसे उन्होंने बूथ से बाहर निकाल दिया। प्रशासन ने वोटिंग को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं और किसी को भी अंदर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।

लद्देवाली क्षेत्र में बने पोलिंग स्टेशन के बूथ नंबर 149 के ऊपर मतदान शुरू होने से पहले ही मशीन खराब हो गई। जिसे काफी समय बीत जाने के बावजूद भी चालू नहीं किया जा सका। कुछ वोटर लंबी कतार देखकर वापस लौट गए।

लोहियां में बूथ नंबर-32 में वोटिंग मशीन खराब होने के कारण वोटिंग प्रक्रिया थोड़ी देरी से शुरू हुई। जानकारी के अनुसार 10 मिनट तक मशीन खराब रहने के कारण बाद में चालू की गई। कई पोलिंग स्टेशनों पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार एस.डी. कॉलेज और आसपास बने पोलिंग बूथों पर सुबह 9 बजे स्टाफ के लिए नाश्ता शुरू हो गया, जिसके चलते मतदान करने आए लोगों को थोड़ी मुश्किल पेश आई और 10-15 मिनट इंतजार करना पड़ा।

इस दौरान आप उम्मीदवार सुशील रिंकू, कांग्रेसी उम्मीदवार कर्मजीत कौर चौधरी, MLA अमन अरोड़ा, पूर्व MLA पवन टीनू, MLA शीतल अंगुराल, MP संत सीचेवाल, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, MLA परगट सिंह, पूर्व MLA के डी भंडारी, सहित कई नेता वोट डालने पहुंचे।

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

 

Jalandhar Lok Sabha ByElection 2023 Live News Jalandhar Punjab

 

Latest News