PTB News

Latest news
IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय... आई.के.जी. पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एं... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की BA. B.Ed सेमेस्टर II की छात्राओं ने GNDU में यूनिवर्सिटी म... आईवी वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने रोटरी क्लब द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित काव्य प्रतियोगिता में जीता...

शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये

investors hit the jackpot as the Share market today

PTB Business न्यूज़ मुंबई : वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होने, कच्चे तेल की कीमतों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट और डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक उछल गया, जबकि एनएसई निफ्टी में करीब 200 अंकों की बढ़त देखने को मिली। इस तेजी से निवेशकों की संपत्ति में 4.76 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

.

.

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने से पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है। इससे वैश्विक कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंताएं घटी हैं और निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। साथ ही, दोनों देशों के बीच कूटनीतिक समाधान की संभावनाओं ने भी बाजार की धारणा को सकारात्मक बनाया है। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 636.61 अंक चढ़कर 76,696.38 के स्तर तक पहुंच गया।

.

.

वहीं NSE का निफ्टी भी करीब 200 अंकों की तेजी के साथ 23,964.50 के स्तर तक पहुंचा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर हरे निशान में कारोबार करते दिखाई दिए। केवल भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में हल्की कमजोरी रही। इंडिगो और इंफोसिस के शेयरों में 3.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई, जबकि एशियन पेंट्स और इटरनल के शेयर 2.5 प्रतिशत से अधिक चढ़े।

.

यह भी पढ़ें : Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग

.

इसके अलावा बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, टीसीएस और टेक महिंद्रा समेत कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली। शेयर बाजार की इस तेजी का सीधा लाभ निवेशकों को मिला। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण शुक्रवार के मुकाबले बढ़कर लगभग 4.80 लाख करोड़ करोड़ के स्तर पर पहुंच गया। इससे निवेशकों की कुल संपत्ति में करीब 4.76 लाख करोड़ की वृद्धि दर्ज की गई, जो बाजार में मजबूत निवेशक विश्वास का संकेत माना जा रहा है।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर का आया बयान