.
Jalandhar police station also registered a case against the company M / S Overseas Education & Career Consultants India Pvt Ltd DEPUTY COMMISSIONER CANCELS LICENSE OF IMMIGRATION FIRM OECC
जालंधर थाने में भी दर्ज है इमीग्रेशन कम्पनी के खिलाफ मामला दर्ज, आपका भी आ सकता है अगला नंबर जरा पढ़ें, क्यों?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : लोगों के साथ विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के दोष में लुधियाना की प्रसिद्ध इमिग्रेशन फर्म M/S Overseas Education & Career Consultants India Pvt Ltd (OECC) SCO 5, fourth floor, Feroze Gandhi Market, Ludhiana का डिप्टी कमिशनर लुधियाना श्री प्रदीप कुमार अग्रवाल ने लाइसेंस नंबर 245/MA dated May 8, 2018 को रद्द कर दिया है /
..
इस लाइसेंस धारक फर्म को पंजाब ट्रैवल प्रोफैशनलज़ रैगूलेशन नियम 2013 के नियम 4 के सब नियम (4) का उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है / इसके इलावा डिप्टी कमिशनर लुधियाना दफ़्तर की तरफ से राज्य भर के सभी डिप्टी कमीशनरों को पत्र लिख कर इस फर्म का नाम सरकारी वैबसाईट पर लाल अक्षरों के साथ दर्ज करने के बारे में भी कहा गया है / लुधियाना प्रसाशन की और से वैबसाईट पर यह लाल एंट्री कर दी गई है /
.इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख मोगा की तरफ से इस फर्म के ख़िलाफ़ आई. पी. सी. की धारा 420 और 120 के अधीन मामला दर्ज करके फर्म का लाइसेंस रद्द करने की शिफारश की गई थी / इसी तरह डिप्टी कमिशनर मोगा ने भी गुरिन्दर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह गाँव कोठे बग्गू, तहसील जगरांउ की तरफ से शिकायत की पड़ताल करते हुए इस फर्म का लायसंस रद्द करने और कंपनी में तैनात कर्मचारी सुखदेव सिंह और अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बारे में 6 अगस्त 2019 को लिखित तौर पर सूचित किया था /
.डिप्टी कमिशनर दफ़्तर लुधियाना की तरफ से पड़ताल करने पर इस फर्म के ख़िलाफ़ जालंधर में भी मामला दर्ज होने के बारे में पता लगा था / इस पर डिप्टी कमिशनर दफ़्तर लुधियाना की तरफ से फर्म को 28 अगस्त, 2019 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका फर्म की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया / दोबारा पत्र जारी करने पर फर्म ने जवाब तो दिया, लेकिन उसकी तरफ से अपने बचाव में कोई भी पुख़्ता सबूत पेश नहीं किए गए / जिसके बाद फर्म का लायसंस रद्द कर दिया गया /
.श्री अग्रवाल ने आम लोगों से भी अपील की है कि वह विदेश जाने के लिए कंपनी या फर्म की चयन करने से पहले जिला प्रसाशनों की वेबसाइटों पर अधिकार प्राप्त एजेंटों की सूची ज़रूर देखने के बाद ही अगला कदम उठाएं ताकि वह धोखे या फ्रॉड से बच सकें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar police station also registered a case against the company M / S Overseas Education & Career Consultants India Pvt Ltd DEPUTY COMMISSIONER CANCELS LICENSE OF IMMIGRATION FIRM OECC






































