jammu and kashmir terrorists attack armys road opening party in anantnag 3 soldiers injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू कश्मीर में सेना पर हमले की एक और घटना सामने आई है / अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों ने बुधवार को हमला कर दिया / मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर ग्रेनेड फेंका और फिर उन पर गोलीबारी की /
. .इस हमले में सेना के तीन जवान घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है / हमले के बाद सुरक्षा बलों द्वारा हमले वाले स्थान के पास श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया / जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के शम्शीपुरा के पास श्रीनगर-जम्मू हाई वे पर आतंकियों ने 24RR की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया, जिसमें तीन जवान जख्मी हो गए /
..
अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में वहां मौजूद जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की, हालांकि आतंकी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे / अधिकारियों ने बताया कि जख्मी सैनिकों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है / उन्होंने बताया कि एक जवान की हालत गंभीर है /
. .सेना ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है / उच्च स्तरीय सूत्र ने बताया है कि एक स्कूल की बिल्डिंग में IED लगाया गया था / सेना इस स्कूल की बिल्डिंग को गार्ड के तौर पर इस्तेमाल करती थी / जानकारी के मुताबिक स्कूल की बिल्डिंग को भी इस हमले में नुकसान पहुंचा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
jammu and kashmir terrorists attack armys road opening party in anantnag 3 soldiers injured





























