PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

जालंधर के साथ लगते इलाके से पुलिस ने लोकसभा चुनावों से पहले बरामद की लाखों की नगदी,

kapurthala-cash-worth-rupees-10-lakh-recover-punjab-police-before-loksabha-election

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : देश में लोकसभा चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कपूरथला पुलिस ने ढिलवां हाईटेक नाके पर वाहनों की चैकिंग करते हुए कार सवार युवकों से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई है। जिसके संबंध में उक्त युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।

.

.

रुपए मिलने की सूचना के बाद मौके पहुंचे DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने युवकों से पूछताछ की। जहां देर रात तक युवक मिली नगदी संबंधी कागजात पेश नहीं कर सके। इसकी पुष्टि ढिलवां थाना SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने करते हुए बताया कि 10 लाख रुपए की नगदी जब्त कर इनकम टैक्स अधिकारियों को सुचना इसकी दे दी गई है।

.

kapurthala-cash-worth-rupees-10-lakh-recover-punjab-police-before-loksabha-election

.

SHO इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह से मिली जानकारी अनुसार देर शाम ढिलवां थाना पुलिस द्वारा हाईटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक जैन कार नंबर PB-2AV-2707 को रोक कर कार की तलाशी ली और कार सवार युवकों से पूछताछ की गई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया।

.

.

वहीं कार की तलाशी के दौरान उसमें पड़े एक बैग से 10 लाख रुपए की नगदी बरामद हुई। युवकों से नगदी संबंधी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सके और न ही नगदी कोई दस्तावेज दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स अधिकारियों को दे दी। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग ने करनी है।

.