PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकी, कहा 26 जनवरी को देंगे सजा,

khalistani-terrorist-gurpatwant-singh-pannu-threatened-punjab-chief-minister-bhagwant-mann-said-he-will-be-punished-on-26-january-2024

.

PTB Big न्यूज़ अमेरिका / चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक व सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दे दी है। इतना ही नहीं, पन्नू एक नया वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कह रहा है, ताकि एक बार फिर पंजाब को आतंकवाद के दौर में धकेल सके। पन्नू ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।

.

.

आंतकी पन्नू ने अपनी वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया है। पन्नू वीडियो में बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात कर रहा है और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोल रहा है। इतना ही नहीं, पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को ठीक करने के लिए उठाए गए कदमों को गलत करार दिया।

.

.

आंतकी पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया है। पन्नू ने सीएम मान को धमकी भी दी है। सीएम भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पन्नू माहौल खराब करने की तैयारी में है। पन्नू ने अपने शब्दों में सीएम को ऐसा कर सजा देने की बात कही है। वहीं, चेतावनी भी दी है कि एनकाउंटर की आड़ में पंजाब के नौजवानों की नसलकुशी ना की जाए।

.

.

आंतकी पन्नू इससे पहले भी देश तोड़ने की धमकियां देता रहा है। इतना ही नहीं, खालिस्तानी नारों को लिखवाने में भी पन्नू का ही हाथ रहा। पिछले महीने की 5 तारीख को पन्नू ने 13 दिसंबर को संसद हमले की धमकी थी। जिसके बाद 13 दिसंबर को भारत की नई संसद में कलर बम फेंके गए और घुसपैठ भी हुई थी।

.

Latest News