PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

किसान आंदोलन, शंभू बॉर्डर से आई एक दुःखद ख़बर, किसान की हुई मौत, हरियाणा-पंजाब के कैसे हैं ताजा हालात?

kisan-andolan-65-year-old-farmer-died-of-heart-shambhu-border-ambala-msp-delhi-tractor-rally

.

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : किसान आंदोलन 2.0 के चौथे दिन शुक्रवार को हरियाणा की सीमाओं पर शांति है। यहां किसान डटे हुए हैं और अब रविवार तक किसान दिल्ली की ओर नहीं बढ़ेंगे। इसके साथ ही हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। किसान को दिल का दौरा पड़ा और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

.

.

जानकारी के मुताबिक, 65 साल के ज्ञान सिंह किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे। यहां वह अंबाला के शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे थे। वह गुरदासपुर जिले का रहने वाला था। गुरुवार देर शाम सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

.

kisan-andolan-65-year-old-farmer-died-of-heart-shambhu-border-ambala-msp-delhi-tractor-rally

.

फिलहाल उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर लाया जाएगा और किसान उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही चंडीगढ़ में देर रात केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक के बाद किसान नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति बताएंगे। हालांकि, माना जा रहा है कि किसान रविवार तक बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे और आगे नहीं बढ़ेंगे। क्योंकि रविवार को सरकार और किसानों के बीच चंडीगढ़ में एक और बैठक है।

.

.

किसान आंदोलन के पहले दो दिनों में पुलिस के साथ झड़प में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें किसान और पुलिस कर्मी शामिल हैं। अंबाला पुलिस की एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि कुल 25 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इनमें 18 हरियाणा पुलिस और 7 अर्धसैनिक बल के जवान घायल हुए हैं। फिलहाल सीमा पर शांति बनी हुई है।

.

.

.