PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. की इंस्टिट्यूशनज़ इनोवेशन काउंसिल शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा 4 गोल्ड स्टारज़ से सम्मानित,

KMV College Institutions Innovation Council Awarded with 4 Gold Stars by Ministry of Education Government of India Jalandhar

के.एम.वी. इस सम्मान को हासिल करने वाली पंजाब की इकलौती गैर-तकनीकी संस्था,

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर द्वारा विभिन्न सफलताओं की प्राप्ति के साथ बाकियों के लिए मिसाल बनने के साथ-साथ इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में भी अपनी सूझ-बूझ का प्रमाण पेश किया गया है / के. एम.वी. में स्थापित इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (आई.आई.सी.) को शिक्षा मंत्रालय,भारत सरकार के इनोवेटिव सेल द्वारा संपूर्ण प्रतिबद्धता एवं समर्पित कार्यगुज़ारी करते हुए छात्राओं एवं अध्यापकों में उद्यमी तथा इनोवेटिव संस्कृति के प्रसार के लिए आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों के आधार पर 4 गोल्ड स्टारज़ के साथ सम्मानित किया गया /

इसके साथ ही संस्था द्वारा छात्राओं एवं प्राध्यापकों में इनोवेशन तथा एंटरप्रेन्योरशिप केंपस इकोसिस्टम को व्यवस्थित करने एवं इसको समर्थन देने के लिए मैकेनिज्म स्थापित करने के लिए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल से प्रशंसा-पत्र की प्राप्ति अपने आप में बेहद गौरव का विषय है / उल्लेखनीय है कि संपूर्ण देश में से भारत सरकार द्वारा 4 गोल्ड स्टारज़ हासिल करने वाली कुछ संस्थाओं में से एक होना के.एम.वी. भी एक महत्वपूर्ण संस्था है / इस विशेष प्राप्ति पर खुशी का इज़हार करते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि छात्राओं में इनोवेटिव तथा उद्यमी कल्चर पैदा करने एवं इस को विकसित करने के लिए के.एम.वी. के द्वारा लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं

तथा विभिन्न विभागों द्वारा गतिविधियां भी इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप को केंद्र में रखकर ही आयोजित की जाती है / छात्राओं की प्रतिभा एवं हुनर पर आधारित उनके स्टार्टअप के लिए सदा एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करने वाली संस्था की ओर से 19 छात्राओं द्वारा आत्मनिर्भर बनते हुए फैशन बुटीक, ब्यूटी सैलून, डाइट क्लीनिक, न्यूट्रिटिव फूड मैन्युफैक्चरिंग, चॉकलेट मेकिंग, बेकिंग तथा वीडियो एडिटिंग आदि को ना केवल शुरू करने

बल्कि अपनी मेहनत तथा लगन के साथ इन्हें चलाने के लिए प्रोत्साहन भी प्रदान किया गया है / इसके साथ ही उन्होंने इस गौरवमई उपलब्धि के लिए के.एम.वी. आई.सी.सी. प्रेसिडेंट श्रीमती रश्मि शर्मा तथा वाइस प्रेसिडेंट डॉ. नीतू चोपड़ा के साथ-साथ समूह टीम द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की और कहा कि के.एम.वी. में इनोवेटिव प्रथा एंटरप्रेन्योरियल प्रयत्न ना केवल एंटरप्रेन्योरशिप की योग्यता में सुधार लेकर आएंगे बल्कि छात्राओं एवं अध्यापकों के इनोवेटिव व्यवहार का भी मार्गदर्शन करेंगे /

Latest News