.
KMV Inaugurates a Seven Day National Service Scheme (NSS) Camp on the theme Extending Helping Hand
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर द्वारा गांधी वनीता आश्रम में सात दिवसीय एन.एस.एस. कैंप की शुरुआत की गई / एक्सटैंडिंग हैल्पिंग हैंड विषय के अंतर्गत आयोजित हुए इस कैंप के उदघाटन समारोह के अवसर पर विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समूह एन.एस.एस. वालंटियर्स एवं प्रोग्राम अफसरों को ऐसे आयोजनों की महत्ता के संबंध में संबोधित करते हुए उन्हें इस कैंप के अंतर्गत होने वाली विभिन्न गतिविधियों में पूरे जोश एवं उत्साह से भाग लेने के लिए प्रेरित किया /
..
उदघाटन समारोह में उपस्थित श्री राहुल सिंधु (आई.ए.एस.) एस.डी.एम.-1, जिला प्रशासन, जालंधर ने अपने संबोधन में युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी एन.एस.एस. वालंटियर्स को इस समाज सेवा पर आधारित कार्य में बढ़ चढ़ कर शमूलियत करने के लिए प्रेरित किया / इसके साथ ही उन्होंने के.एम.वी. द्वारा समाज कल्याण के लिए किए जाते विभिन्न कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा समाजिक विकास में डाला जा रहा योगदान बाकियों के लिए एक मिसाल है /
.उल्लेखनीय है कि इस सात दिवसीय कैंप के अंतर्गत आश्रम की लड़कियों के लिए गणित, हिंदी, अंग्रेजी, आर्ट एंड क्राफ्ट, कंप्यूटर तथा डांस की वर्कशाप के साथ-साथ कास्मोटोलॉजी विभाग द्वारा ब्यूटी हैल्थ एंड हाईजीन विषय पर एक टाक के साथ-साथ फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा वाल पेटिंग के बारे में बताया जाएगा / इसके इलावा सफाई के साथ-साथ पौधारोपण मुहिम भी चलाई जाएगी /
. .श्रीमति आशिमा साहनी, एन.एस.एस. प्रोग्राम अफसर ने इस अवसर पर हफ्ताभर चलने वाले इस प्रोग्राम में होने वाली गतिविधियों के संबंध में बात करने के साथ-साथ गांधी वनीता आश्रम में लाईब्रेरी की स्थापना एवं टैक्नीकल सैशन के संबंध में बात की / प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने एन.एस.एस. यूनिट द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों की सराहना करते हुए कहा कि के.एम.वी. सदा समाज कल्याण के कार्यों में योगदान डालने को अपना एक मौलिक दायित्व समझता है तथा ऐसे प्रोग्राम इस दिशा की ओर एक साकारात्मक कदम है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Inaugurates a Seven Day National Service Scheme (NSS) Camp on the theme Extending Helping Hand






































