PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. ने जोनल यूथ फैस्टीवल में जीती ओवरआल सैकिंड रनर्ज़-अप ट्राफी,

KMV lifts overall second runner up trophy in Zonal Youth Festival

क्विज, डिबेट और एलोकयूशन मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर फहराया सफलता का परचम,

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के द्वारा आयोजित करवाए गए जोनल यूथ फेस्टिवल में सैकिंड रनर्ज़ -अप रहते हुए एक बार फिर से सफलता का सुनहरी इतिहास दोहराया। के.एम.वी. की छात्राओं ने क्विज, डिबेट और एलकयूशन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने अपना हुनर और प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूथ फेस्टिवल के विभिन्न मुकाबलों में शानदार स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान हासिल करने के साथ-साथ के.एम.वी. की छात्राओं ने ग्रुप डांस, फुलकारी, पोस्टर मेकिंग, कले माडलिंग और आन द स्पाट पेटिंग मुकाबलों में दूसरे स्थान पर कबजा किया। गिद्दा, रंगोली, फैंसी ड्रैस, कोलाज एवं कलासिकल इंस्ट्रूमैंटल मुकाबलों में के.एम.वी. ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की खूब सराहना की और कहा कि यूथ फेस्टिवल जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाती है। इसके साथ ही मैडम प्रिंसीपल ने डा. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए. एवं अन्य ई.सी.ए. टीम के सदस्यों, विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को निष्ठा और लगन के साथ तैयारी करने के लिए मुबारकबाद दी और यह भी कामना की कि कन्या महाविद्यालय इसी तरह से सफलता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।