PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

के. एम. वी. द्वारा ऑनलाइन साइकोलॉजिकल काउंसलिंग सेशंस का आयोजन,

KMV Offers Online Psychological Counseling Sessions

KMV Offers Online Psychological Counseling Sessions

छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए एक उत्तम पहल,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, इंडिया टुडे मैगजीन के बेस्ट कॉलेजेस सर्वेक्षण 2020 में टॉप नेशनल एवं स्टेट रैंकिंग प्राप्त, महिला सशक्तिकरण की सीट, कन्या महाविद्यालय, जालंधर द्वारा छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए समय दर समय विभिन्न महत्वपूर्ण प्रयास किए जाते रहते हैं /

.
.

इसी कड़ी में एक और पहल करते हुए के.एम.वी. द्वारा छात्राओं के लिए साइकोलॉजिकल काउंसलिंग के सेशन की शुरुआत की गई है / स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ साइकॉलजी द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण प्रयास के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि मौजूदा समय में विद्यार्थी हर प्रकार की चिंता एवं तनाव का सामना कर रहे हैं /

ऐसे सेक्शंस को आयोजित करना समय की जरूरत है क्योंकि विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता को यकीनन बनाने के लिए उनका मानसिक तौर पर मजबूत एवं सकारात्मक होना महत्वपूर्ण है / यह निशुल्क सेशन उन सभी के लिए बहुत लाभकारी है जो किसी न किसी प्रकार की चिंता एवं तनाव से बाहर निकलकर सकारात्मक सोच, आत्म नियंत्रण, तनाव एवं एंगर मैनेजमेंट, इमोशनल इंटेलिजेंस, आत्मविश्वास, इंटरपर्सनल स्किल्स आदि के बारे में जानकारी हासिल करने के इच्छुक हैं /

.

.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यह काउंसलिंग सेशन प्रत्येक सोमवार को शाम 5:00 बजे आयोजित होंगे / इसके अलावा उन्होंने इन विशेष सेशंस के आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन,स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. राधिका गुप्ता, अध्यक्ष, साइकॉलजी विभाग, डॉ. प्रतिमा शर्मा महेंद्रु तथा डॉ. शरणजीत कौर द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की / काउंसलिंग सेशन के आयोजन के लिए संबंधित अध्यापक इस प्रकार हैं –

डॉ. राधिका गुप्ता-9417260358
डॉ. प्रतिमा शर्मा महेंद्रु-8289050235
डॉ. शरणजीत कौर-9041967807

.
.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

KMV Offers Online Psychological Counseling Sessions

Latest News