PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर के अवसर एवं ब्रांड बिल्डिंग विषय पर वेबीनार का आयोजन,

KMV organises a webinar on Career Opportunities in Fashion: Scope in Sustainability and Brand Building

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग के द्वारा फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर के अवसर एवं ब्रांड बिल्डिंग विषय पर वेबीनार का आयोजन करवाया गया। मैडम तानिया मिश्रा, क्रिएटिव डायरेक्टर, नाइट डवेलर्स, दिल्ली ने इस आयोजन में बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की।

छात्राओं से संबोधित होते हुए उन्होंने फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र को बेहद भी विशाल बताया और कहा कि इस क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के शानदार डिजाइन तैयार करने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जा सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने सस्टेनेबिलिटी एवं ब्रांड निर्माण को स्वीकार करने के लिए मुख्य कारकों पर भी प्रकाश डाला। स्थिरता के संकल्प के बारे में विस्तार से बात करने के साथ-साथ मैडम तानिया मिश्रा ने पृथ्वी को संभालने एवं विभिन्न शिल्पकारी के साथ जुड़े हुए

कारीगरों को उचित मकादूरी प्रदान करने के संबंध में भी चर्चा की। अपनी निजी तजुर्बे को सांझा करते हुए उन्होंने छात्राओं को ब्रांड बिल्डिंग के विभिन्न पड़ावों से अवगत करवाने के साथ-साथ छात्राओं के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए और साथ ही कन्या महाविद्यालय के उभरते हुए डिजाइनर्स को अपने खुद के ब्रांड स्थापित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मैडम तानिया मिश्रा के द्वारा विषय की महत्वपूर्ण जानकारी छात्रों को प्रधान करने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को उनके विषय की गंभीर एवं महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने में सदा सहायक साबित होते हैं जो आगे चलकर उनके कौशल के विकास में अपना महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. हरप्रीत, अध्यक्षा, फैशन डिकााइनिंग विभाग एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।