PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

के.एम.वी. में डीमिस्टिफाइंग ए.आई., एम.एल. और डाटा साइंस: एन इंटरकनेक्टेड जर्नी विषय पर एक्सपर्ट टॉक आयोजित,

kmv-organizes-an-expert-talk-on-demystifying-ai-ml-and-data-science-an-interconnected-journey

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था,कन्या महा विद्यालय, जालंधर के कंप्यूटर क्लब के अंतर्गत पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस के द्वारा डीमिस्टीफाइंग ए.आई., एम.एल. और डाटा साइंस: एन इंटरकनेक्टेड जर्नी विषय पर एक एक्सपर्ट टॉक का आयोजन करवाया गया। प्रो. सर्बजीत सिंह, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग, यू.आई.ई.टी.,पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने इस आयोजन में बताओ स्रोत वक्ता शिरकत की।

छात्राओं से संबोधित होते हुए प्रो. सरबजीत सिंह ने आधुनिक युग में डाटा की तेज़ी से वृद्धि पर ज़ोर देते हुए अपनी बात शुरू की और बताया कि इस वृद्धि से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विभिन्न शाखाओं में नौकरियाँ पैदा हो रही हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया क्रांति के एक नए चक्र में प्रवेश कर चुकी है और इस क्रांति का नेतृत्व ए.आई. और उससे जुड़ी हई विभिन्न शाखाएं कर रही हैं।

उन्होंने ए.आई. के इकोसिस्टम टेक्नोलॉजी स्टैक पर ध्यान केंद्रित किया जिसमें डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, स्पीच रिकग्निशन और सिंथेसिस, कंप्यूटर विजन और रोबोटिक्स आदि शामिल हैं। आगे बात करती हुई उन्होंने कहा कि ए.आई. का लक्ष्य एक ऐसी मशीन बनाना है जिसमें संज्ञानात्मक सोच हो और जो इंसान के सोचने के तरीके की नकल कर सके।

उन्होंने छात्राओं को ए.आई. से संबंधित विभिन्न कार्यों को करने के लिए टेक-ओ-टॉक, चैट-जी.पी.टी. और डैल-ई जैसे विभिन्न ए.आई. टूल्स के बारे में जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं का उन स्थितियों के बारे में मार्गदर्शन दिया जिनमें ए.आई. को लागू किया जा सकता है। उन्होंने इस तथ्य पर ज़ोर दिया कि ए.आई. का उपयोग केवल समस्या क्षेत्र में किया जाना चाहिए जहां स्पष्ट एल्गोरिदम उपलब्ध नहीं है या अगर उपलब्ध है और यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है या अच्छे प्रदर्शन का अभाव है।

इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को विभिन्न वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों से परिचित कराया जहां ए.आई. को स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, सरकारी नीतियों, बैंकिंग और वित्त, विज्ञान और इंजीनियरिंग आदि विभिन्न अन्य क्षेत्रों में लागू किया जा सकता है। अंत में, उन्होंने विभिन्न शामिल चरणों का विवरण देकर मशीन लर्निंग की प्रक्रिया को समझाते हुए उन्होंने आने वाले वर्षों में मानव जाति की सेवा के लिए ए.आई. का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए नैतिकता और नियामक निकायों की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया।

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में कंप्यूटर साइंस विभाग की लगभग 110 छात्राओं ने भाग लिया तथा विषय से संबंधित विभिन्न सवालों के जवाब भी स्रोत वक्त से बेहद सरल ढंग से प्राप्त किए। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए प्रो. सर्वजीत सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए डॉ. सुमन खुराना अध्यक्षा कंप्यूटर साइंस विभाग और डॉ. रवि खुराना, इंचार्ज, कंप्यूटर क्लब के प्रयासों की सराहना की।

Latest News