PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. की सीनियर अंडर ऑफिसर श्वेता राणा को गणतंत्र दिवस जनवरी 2024 के दौरान कर्तव्य पथ पर परेड के बाद किया गया सम्मानित,

kmv-senior-under-officer-shweta-rana-honoured-for-participating-in-parade-at-kartavya-path-during-republic-day-parade-at-new-delhi

.

के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडेट्स का प्रदर्शन सदा ही सराहनीय: प्रिंसिपल प्रो.अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के एन.सी.सी. कैडेट्स विभिन्न आयोजनों में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को गौरवान्वित करते आ रहे हैं. इस ही श्रृंखला में के.एम.वी. की सीनियर अंडर ऑफिसर श्वेता राणा के द्वारा गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर परेड कर विद्यालय के बढ़ाए गए गौरव के लिए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के द्वारा सम्मानित किया गया.

.

.

उल्लेखनीय है कि एन.सी.सी. के.एम.वी. सब यूनिट से श्वेता राणा 2पी.बी.(जी), बी.एन. एन.सी.सी., जालंधर के द्वारा इस परेड के लिए रिपब्लिक डे कैंप के लिए चयनित होने वाली इकलौती कैडेट रही जिसने कैंप के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व किया. लगभग 3 महीने की समय अवधि के दौरान आयोजित हुए 10 विभिन्न कैंपों में किए गए श्वेता के शानदार प्रदर्शन के बल पर ही उसे नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के लिए चयनित किया गया.

.

.

इस उपलब्धि को और आगे बढ़ते हुए श्वेता राणा ने पी.एम. रैली के दौरान भी परेड को कमांड किया. उल्लेखनीय है कि श्वेता राणा के द्वारा कई राष्ट्र स्तरीय रॉक क्लाइंबिंग, ट्रैकिंग, आर्मी अटैचमेंट आदि जैसे कैंपों में पूरे जोर एवं उत्साह के साथ भाग लिया जा चुका है. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सीनियर अंडर ऑफिसर श्वेता राणा को उसकी इस विशेष उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भारतीय सेना में एक अफसर बनकर देश सेवा के लिए प्रेरित किया.

.

.

इसके साथ ही अपनी इस सफलता के लिए श्वेता राणा ने इस राष्ट्रवादी संस्था कन्या महा विद्यालय एवं मैडम प्रिंसिपल के द्वारा प्रदान किए गए उचित मार्गदर्शन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. प्राचार्या जी ने एन.सी.सी. विभाग के द्वारा सभी कैडेट्स को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की सराहना की. कमांडिंग ऑफिसर 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन करनल मनिंदर सिंह सचदेवा ने भी श्वेता राणा को उसकी विशेष उपलब्धि पर मुबारकबाद दी.

.

.