.
KMV to be the Lead Institution in North India to Create Gender Just Society
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनॉमस और भारत के नंबर-1 कालेज (इंडिया टूडे 2019 की रैकिंग अनुसार), जालंधर द्वारा वूमैन इन सिक्यूरिटी कान्फलिक्ट मैनेजमैंट एंड पीस (विसकाम्प) जो लिंग असमानता विरुद्ध प्रचार करके समानता वाले समाज के सृजन के प्रति प्रयासशील साऊथ एशिया का यू.एस.अंबैसी, नई दिल्ली के पब्लिक अफेयर सैक्शन से संबंधित है के साथ सांझेदारी की गई /
..
विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा विद्यालय के पांच सीनियर फैकल्टी मैंबरों सहित विस्काम्प द्वारा इंडिया हैबीटेट सैंटर, नई दिल्ली में लिंग समानता और उच्च शिक्षा अदारों में इसको शामिल करने से संबंधित विषय पर आधारित वर्कशाप में भाग लिया गया /
.इस वर्कशाप की प्रधानगी डा. गोपीनाथ, डायरैक्टर, विस्काम्प द्वारा की गई और इस संस्था के सीनियर मैंबरों के इलावा डा. मैना चावला सिंह, स्कालर इन रेजिडेंस, अमेरिकन यूनिवर्सिटी, वाशिंगटन डी.सी. द्वारा भी भागीदारी की गई / सांझेदारी की इस प्रक्रिया को सितंबर महीने से शुरु किया गया था, जिसमें कन्या महाविद्यालय में विस्काम्प की सांझेदारी से एक अंतरराष्ट्रीय वर्कशाप का आयोजन किया गया था /
.जिस दौरान विषय माहिरों, अहम प्रशासकों और विश्व भर में सभ्यक समाज के नुमाईंदों ने लिंग समानता से संबंधित ज्ञान, लिंग और सुरक्षा और आडिटों के इलावा शमूलियत और जैंडर लैंस द्वारा समानता आदि विषयों के बारे में विचार चर्चा की गई / उच्च शिक्षा संस्थाओं को लिंग भेद को खत्म करने और समानता के प्रचार के लिए बताया गया /
.कन्या महाविद्यालय द्वारा इस विषय को विद्यार्थियों के लिए वैल्यू ऐडिड प्रोग्रामों में जैंडर सैंसेटाईजेशन प्रोग्राम को रखने का एक नवीनतम कदम उठाया गया है जिसके द्वारा विद्यार्थी, अध्यापक और प्रशासक आपसी तालमेल से एक सभ्यक समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे / संस्था द्वारा चलाए जा रहे के.एम.वी. रेडियो वाओ पर उन सभी महिलाओं की कहानियों को बयान किया जाता है, जिन्होंने लिंग असमानता से पैदा हुई कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठा के समाज में समानता लाने का प्रयास किया /
.
विस्काम्प द्वारा के.एम.वी. को उत्तरी भारत की एक नोडल संस्था के तौर पर चुना गया है जो एक आनलाईन पोर्टल लागिन जैंडर अनुसार काम करेगी / यह पोर्टल यूनिवर्सिटियों और कालेजों को इस अहम विषय संबंधी विचार चर्चा के लिए आपस में जोड़ेगा / प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. हमेशा ही महिलाओं की सर्मथाओं और प्रतिभा के विकास में यकीन रखने वाला पंजाब का एक अहम केंद्र रहा है /
के.एम.वी. सारे 6 टैंपलेटस आर्गेनाईजेशनल स्ट्रक्चर एंड कल्चर, एडिमिनिस्ट्रेटिव प्रैक्टिस, करिकुलम फारमल एंड हिडन, कम्यूनिकेशन एंड मीडिया, स्टूडैंट लाईफ एंड सर्विसिज और इन्फ्रास्क्चर एंड डिजाईन से संबंधित लिंग समानता के साथ-साथ सभ्यक समाज के निर्माण में कार्यशील रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV to be the Lead Institution in North India to Create Gender Just Society






































