PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के साथ लगते शहर में AXIS Bank के अंदर घुसे चोर, लाखों की चोरी कर हुए फरार, CCTV में कैद हुई तस्वीरें,

theft-by-breaking-wall-of-axis-bank-branch-in-village-bhawanipur-in-kapurthala-big-crime-news

.

.

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : पूरथला के गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर में एक्सिस बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नगदी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

.

.

एसएचओ कोतवाली बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल बैंक अधिकारियों ने चोरी की रकम के बारे में नहीं बताया है। गांव भवानीपुर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह उनको बैंक से फोन आया कि बैंक के बाहर लगा कैमरा टूटा हुआ है तथा बैंक की दीवार को तोड़कर कुछ रास्ता बनाया हुआ है।

.

.

मनीष शर्मा तुरंत अपने साथी बैंक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सिक्योरिटी पैनल और सेफ रूम का दरवाजा भी टूटा हुआ था और उसमें पड़ी नगदी भी चोरी हो चुकी थी। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।

.

.

कैमरों में अज्ञात चोरों के चेहरे भी दिख रहे है। बैंक मैनेजर मनीष शर्मा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की अधिकारी नाइसी पंचोली ने नुकसान के बारे में कुछ भी बताने से स्पष्ट इनकार कर दिया और कहा कि उन्होंने पुलिस को डिटेल दे दी है और पुलिस ने मना किया है कि फिलहाल किसी को कुछ नहीं बताना है।

.

.