PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री द्वारा 69वें सर्व भारतीय सहकारी सप्ताह की शुरुआत

Lal Chand Kataruchak Food and Supplies Minister inaugurated the 69th All India Cooperative Week Jalandhar Adampur

गुणवत्ता और शुद्धता के मामले में मार्कफेड के उत्पाद हैं बढ़िया- लाल चंद कटारूचक

PTB Big Political आदमपुर : पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारुचक ने 69वे सर्व भारतीय सहकारिता सप्ताह की गांव चुहरवाली में मार्कफेड कैनरीज में की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मार्कफेड द्वारा उत्पादित उत्पाद गुणवत्ता और शुद्धता के मामले में उच्च स्तर के हैं। उन्होंने लोगों को इन स्वस्थवर्धक उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया।

लालचंद कटारूचक ने सहकारिता लहर को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब सरकार मार्कफेड के उत्पादों को बड़े पैमाने पर और आने वाले समय में राज्य में आम जगहों पर निर्यात करने का प्रयास कर रही है ,ताकि लोगों को ये उत्पाद आसानी से मिल सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सहकारिता क्षेत्र में व्यवसाय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कृषि व डेयरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को सहकारिता से जोड़कर उत्पादों की बिक्री के अलावा अपनी आय में वृद्धि की जा सके।

मार्कफेड के शहद की सराहनीय गुणवत्ता के बारे में बताते हुए लाल चंद कटारुचक ने कहा कि इस संस्था ने दैनिक जीवन में घरेलू उपयोग के लिए उत्पाद लांच किए है और आने वाले समय में इनका दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए विशेष मुख्य सचिव सहकारिता रवनीत कौर ने कहा कि सहकारिता द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जा रहा है और आने वाले समय में इन संस्थाओं का और विकास होगा और आय में वृद्धि होगी। मार्कफेड के एमडी रामवीर ने कहा कि 20 नवंबर तक मनाए जा रहे

Lal Chand Kataruchak Food and Supplies Minister inaugurated the 69th All India Cooperative Week Jalandhar Adampur

सहकारिता सप्ताह के दौरान विभिन्न विषयों पर बात करते हुए सहकारिता में शामिल सभी भागीदारों के समग्र विकास की आवश्यकता पर जोर दिया जाएगा।सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार विमल कुमार सेतिया ने सहकारिता की शुरुआत से लेकर वर्तमान समय तक किसानों और डेयरी उत्पादकों के योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी मेहनत के कारण भारत में सहकारी संस्थाएं हमेशा शीर्ष पर रहेंगी।

मार्कफेड के डायरेक्टर टहिल सिंह संधू ने कहा कि पंजाब सरकार सहकारी संस्थाओं के माध्यम से सरसों की फसल की प्रोसेसिंग पर विशेष ध्यान दे रही है, जिसके सार्थक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। सहकारिता सप्ताह के प्रारंभ के अवसर पर लाल चंद कटारूचक ने अधिकारियों के साथ सहकारी संस्थाओं द्वारा लगाये गये विभिन्न उत्पादों के स्टालों का दौरा किया।

वहां उपस्थित पदाधिकारियों से इन उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह के इलावा चीफ़ मैनेजर परसोनल राकेश कुमार पोपली, संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी समितियां सरबजीत कौर, डिप्टी रजिस्ट्रार डा जगजीत सिंह, चीफ मैनेजर निर्यात एच.एस. बैस के इलावा सहकारिता आंदोलन से जुड़े किसान, कृषि सहकारी समितियों के प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Latest News