PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब : स्कूल की बस पेड़ से टकराई, हादसे में एक बच्चे की हुई मौत, 3 गंभीर घायल, माहौल तनावपूर्ण,

ludhiana-jagraon-school-van-accident-child-death-3-injured-big-news

.

PTB Big Accident न्यूज़ लुथियाना : पंजाब के लुधियाना जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते जगराओं में आज यानि मंगलवार की सुबह बच्चों को घर से स्कूल लेकर आ रही शहर के नामी प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार वैन पेड़ से जा टकराई। जिससे एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हो गए है। मृतक बच्चा गांव अखाडा का रहने वाला बताया जा रहा है।

.

.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह रायकोट रोड पर गांव अखाडा समेत अन्य गांवों से स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल आ रही स्कूल वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद पूरी वैन चकनाचूर हो गई। हादसे में 3 बच्चे गंभीर घायल हो गए है। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

.

.

हादसे के बाद वैन में सवार बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही गांवो से बच्चो के परिजन मौके पर पहुंचे और अपने अपने बच्चे को लेकर चले गए। हादसे के कारण एक किलो मीटर तक जाम लग गया बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वैन का ड्राइवर तेज रफ्तार में काफी दूर से डोलता आ रहा था।

.

.

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक निकालना शुरू कर दिया। वही बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव अखाडा के लोग मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देख बेसुध होने लगे। हादसा इतना जबरदस्त था कि बच्चे का सिर का एक हिस्सा अलग हो गया। बच्चे का हाल देखकर माहौल तनावपूर्ण बन गया और गांव निवासी बच्चे की मौत को लेकर इस कदर गुस्से में आ गए कि बस को आग लगाने की बात करने लगे।

.