maharashtra government orders probe in kangana ranaut durg case mumbai police will probe
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स केस की जांच होगी / मराहाष्ट सरकार ने मुंबई पुलिस को जांच का जिम्मा सौंपा है / मुंबई पुलिस को महाराष्ट्र सरकार से इस मामले की जांच के लिए ऑफिशियल लेटर मिला है / मुंबई पुलिस अभी इस बात पर फैसला नहीं ले पाई है कि कंगना के ड्रग्स मामले की जांच SIT या फिर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम करेगी /
..
महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना रनौत के ड्रग्स मामले को उठाया है / उन्होंने कंगना के एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन के एक पुराने इंटरव्यू के आधार पर इस मामले को उठाया है / अध्ययन सुमन ने अपने उस इंटरव्यू में कंगना के ड्रग्स लेने का दावा किया था. ये भी कहा था कि कंगना ने उन्हें भी जबरदस्ती ड्रग का सेवन कराया था /
महाराष्ट्र सरकार के इस एक्शन पर कंगना ने भी रिएक्ट किया था. कंगना ने ट्वीट कर लिखा था- प्लीज मेरा ड्रग टेस्ट कीजिए, मेरे कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कीजिए अगर आपको ड्रग्स पेडलर्स को लेकर मुझसे कोई भी लिंक्स मिलता है तो मैं अपनी गलती मान लूंगी और हमेशा के लिए मुंबई छोड़ दूंगीं. आपसे मिलने के लिए इच्छुक हूं /
.दूसरी तरफ, अध्ययन सुमन ने कंगना ड्रग्स केस में अपना नाम खसीटे जाने पर आपत्ति जताई है / अध्ययन ने कई ट्वीट कर अपनी बात सामने रखते हुए कहा था- साल 2016 में मैंने एक इंटरव्यू दिया था जिसकी वजह से आज फिर मुझे विवाद में घसीटने की कोशिश की जा रही है / कृप्या मुझे इनसब में घसीटना बंद करें / मैंने किसी के खिलाफ कोई केस नहीं किया है / अब मैं दोबारा अपने जीवन के उन काले दिनों में वापस नहीं जाना चाहता / मैं अब आगे बढ़ गया हूं, मुझे बख्श दें /
.”उस समय मेरी जो परिस्थिति थी उस हिसाब से मैंने कुछ बातें बोली थीं / मैं उसके लिए माफी मांगता हूं / अब इसमें मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है / आपको यह भी बता दें, एक वक्त था जब कंगना और अध्ययन रिलेशनशिप में थे / बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
maharashtra government orders probe in kangana ranaut durg case mumbai police will probe




































