sushant singh rajput death case mumbai court order on rhea chakraborty showik chakraborty bail plea
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर विशेष कोर्ट ने फैसला सुना दिया है / रिया चक्रवर्ती और शौविक को एक बार फिर झटका लगा है और जमानत याचिका खारिज कर दी गई है /
..
आपको बता दें कि सेशंस कोर्ट ने सिर्फ रिया और शौविक ही नहीं बल्कि अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की भी याचिका खारिज कर दी है / ऐसे में रिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा, हालांकि रिया चक्रवर्ती के पास हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता अब भी बाकी है /
आपको यह भी बता दें कि विशेष जज जीबी गुराव ने बृहस्पतिवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना था / मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई थी और इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया था /
..
आपको यह भी बता दें कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं / शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था / अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की तीन संघीय एजेंसियां एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच कर रही हैं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
sushant singh rajput death case mumbai court order on rhea chakraborty showik chakraborty bail plea




































