PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

फगवाड़ा में युवक को बेअदबी के शक में निहंग ने तलवारों से काटा, फैली सनसनी, आरोपी ने खुद को किया कमरे में बंद,

man-killed-at-gurdwara-in-phagwara-on-suspicion-of-committing-sacrilege-big-crime-news

.

PTB Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब में जिला कपूरथला के तहत आते फगवाड़ा शहर में निहंग सिंह ने एक व्यक्ति को तलवार से काट डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप लगाया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को मारा गया है वह बेअदबी करने के लिए आया था। यह सारा घटनाक्रम गुरुद्वारा 6वीं पातशाही चौड़ा खुह फगवाड़ा में हुआ है।

.

.

जिस निहंग ने व्यक्ति को तलवार से काट कर मारा है उसकी पहचान रमननदीप सिंह मंगूमठ लुधियाना के रूप में हुई है। वारदात रात तीन बजे के करीब हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुद्वारा परिसर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। डीईआईजी जालंधर रेंज एस. भूपति, एसएसपी जालंधर मुखविंदर सिंह भुल्लर,

.

एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता, एसपी फगवाड़ा गुरप्रीत सिंह, एसएचओ कोतवाली कपूरथला पलविंदर सिंह समेत 200 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद हैं। मृतक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मारे गए युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह कह रहा है कि किसी सुखी ने उसे गलत काम करने के लिए पैसे देने का वादा किया था, हालांकि वीडियो में वह बार-बार कह रहा है

.

.

कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया और वह बहुत ईमानदार है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है जिस व्यक्ति को तलवार से काटा गया है वह बाथरूम में था और उसने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था। निहंग सिंह रमनदीप सिंह मंगूमठ ने कई बार दरवाजा खटखटाया और व्यक्ति से दरवाजा खोलने के लिए कहा।

.

लेकिन बाथरूम में बंद व्यक्ति ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद निहंग सिंह ने दरवाजा तोड़ दिया और उसे बाथरूम के भीतर ही तलवार से काट डाला। निहंग सिंह ने व्यक्ति को तलवार से काटने के बाद खुद को गुरुघर के भीतर ही एक कमरे में बंद कर लिया। बाद में आरोपी निहंग अरदास करके पुलिस के सामने पेश हुआ। मौके पर सिख जत्थेबंदियां भी पहुंच गई हैं।

.