PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर सशक्त पहल एआईसीटीई (AICTE) अनुमोदित तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलप... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਸਟਾਫ਼ ਨੇ ਮੌਕ ਡਰਿੱਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਹਿੱਸਾ, पीसीएम एस.डी. कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने बी एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-V के नतीजों में शानदार सफ... सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में चमक दिखाई, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के चार फाइनल ईयर छात्रों का विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ... इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी पाँचों शाखाओं में 2,160 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए... मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए, लाखों की ठगी! Cyprus भेजने के नाम पर, लौटना पड़ा वापिस, जालंधर के 2 लोगों पर FIR शिमला-मंडी और कांगड़ा में बारिश से गिरा तापमान, 4 जिलों में भारी ओलावृष्टि की मिली चेतावनी,

शहीद आर्मी Officer की पत्नी को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, 45 लाख भी हड़पे,

martyr army officer wife assaulted physically in ghaziabad

martyr army officer wife assaulted physically in ghaziabad

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ गाजियाबाद : गाजियाबाद के अधीन पड़ते कविनगर थानाक्षेत्र में शहीद आर्मी अफसर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है / पीड़िता के मुताबिक, बम्हैटा निवासी युवक महिला को शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म करता रहा और साथ ही 45 लाख रुपये भी ऐंठ लिए /

.
.

आरोपी के अन्य लड़कियों से संबंध का पता लगने पर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने साथियों संग घर में तोड़फोड़ और पीड़िता से मारपीट की / इस सनसनी खेज की शिकायत मिलते ही कविनगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है / पीड़ित महिला का कहना है कि उनके पति आर्मी में अधिकारी थे / कई साल पहले वह शहीद हो गए थे /

पति की शहादत के बाद सरकार ने उनके नाम पर पेट्रोल पंप भी एलॉट किया था / पीड़िता का कहना है कि गत फरवरी माह में उनकी मुलाकात कविनगर क्षेत्र के बम्हैटा निवासी हरेंद्र उर्फ हैरी यादव से हुई थी / उसने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए / वह जब भी उससे शादी के लिए कहतीं तो आरोपी कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देता था /

.

पीड़िता का कहना है कि संबंधों के दौरान ही आरोपी ने खुद पर मोटा कर्ज होने की बात उन्हें बताई और कर्ज उतारने के लिए उनसे पैसों की डिमांड करने लगा / आरोपी ने उधार के रूप में उनसे 45 लाख रुपये ले लिए और बाद में उन्हें पता चला कि हरेंद्र के कई अन्य लड़कियों से अवैध संबंध हैं / इसके बाद उन्होंने आरोपी से संबंध खत्म करते हुए अपने 45 लाख रुपये वापस मांगे /

.

पीड़िता का कहना है कि दो दिन पहले उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे थे / बात आगे न बढ़े, इसके लिए आरोपी के भाई को भी फोन किया था / आरोप है कि भाई को फोन करने के कुछ देर बाद ही आरोपी दो गाड़ियों में 8-10 साथियों को लेकर उनके घर आ धमका और मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ की /

.

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की पूरी हरकत पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है / फ़िलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है / शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल करने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

martyr army officer wife assaulted physically in ghaziabad

Latest News