PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

दरबार साहिब की सरायों में लगने वाले GST को लेकर, केंद्र सरकार ने दी सफाई, क्या कुछ कहा,

center clarified regarding gst on darbar sahibs inns did not impose tax nor sent any notice

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्र सरकारा द्वारा अमृतसर स्थित दरबार साहिब की सरायों पर 12 फीसदी GST लगाने को लेकर अब सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्स एवं कस्टम्स (CBIC) की सफाई सामने आई है। उन्होंने इस पर सारी बात साफ करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की सरायों पर जीएसटी नहीं लगाया गया है और ना ही इसे भरने के लिए शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी को किसी प्रकार का नोटिस भेजा है।

CBIC ने कहा कि यह भी कहा जा रहा है कि अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से चलाई जा रही तीन सरायों ने GST देना शुरू कर दिया है। यह 3 सरायें गुरू गोबिंद सिंह NRI निवास, बाबा दीप सिंह निवास और माता भाग कौर निवास हैं। इस बारे में स्पष्ट किया गया कि इनमें से किसी को भी नोटिस नहीं दिया गया है। हो सकता है कि इन्होंने खुद ही GST भरना शुरू किया हो। इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन के आधार पर एसजीपी की सराएं फायदा ले सकती हैं।

बता दें कि आम आदमी पार्टी सरायों पर टैक्स का विरोध कर रही थी। सीएम भगवंत मान ने केंद्र से यह टैक्स वापस लेने की मांग की थी। वहीं सांसद राघव चड्‌ढा ने कल ही इस संबंध में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात की थी। भाजपा नेता हरजीत ग्रेवाल और सुखपाल सरां भी इसके खिलाफ थे। उन्होंने केंद्र से इस फैसले को वापस लेने की मांग की थी। अकाली दल भी जीएसटी का विरोध कर रहा है।

Latest News

Latest News