PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

डबल मर्डर से इस शहर में फैली सनसनी, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर की अज्ञात ने हत्या,

meerut double murder retired constable wife granddaughter killed slitting their throats UP PTB Big News Breaking

PTB Crime News मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बच्ची समेत दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी प्रवीण कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं।

मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में डी-ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक 12 साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है।

सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे। पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैसर के कारण दो माह पहले मौत हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।

Latest News