PTB News

Latest news
विधायक इंदरजीत कौर ने नकोदर की आंगनवाड़ी वर्करों को सौंपा ₹19.64 लाख का चेक आई वी वर्ल्ड स्कूल में राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह (14–20 नवंबर) के अंतर्गत रोचक गतिविधियों का आयोजन,... एचएमवी की मान्या ने 8.49 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया, केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50 प्रतिशत मुफ्त बिजली रॉयल्... जालंधर की AGI Infra ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया पंजाब का मान जालंधर : आप के राज में क्या जालंधर सेंट्रल में अभी भी बिक रहा है नशा, एक हत्या के बाद खड़े हुए कई सवा... एच.एम.वी. में पद्मश्री प्रो. एच.सी. वर्मा के साथ ‘फिजिक्स मंथन’ का आयोजन, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया श्री गु... इनोसेंट हार्ट्स में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जीएनए यूनिवर्सिटी ने कपूरथला में शिक्षकों के सम्मान में ‘आभार 2026’ – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार सम...

जालंधर नगर निगम की लापरवाही से गई नौजवान युवक की जान, कई मिनटों तक पोल से चिपका रहा युवक,

municipal corporation Jalandhar negligence young boy dead crossing railing street light pole caught current died spot

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर शहर में नगर निगम की लापरवाही ने एक नौजवान की जान ले ली। शहर के नकोदर चौक से गुरु नानक मिशन चौक की तरफ जाती वन-वे सड़क के बीच लगाई गई रेलिंग युवक क्रॉस कर रहा था। इस दौरान स्ट्रीट लाइट के पोल में करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक इसी रोड पर एक अस्पताल के पास ढाबा चलाता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक की पहचान विनय शर्मा के रूप में हुई है। वह चाय देकर रेलिंग क्रॉस करके ढाबे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान करंट लगा तो वह चिल्लाया। युवक की आवाज सुनकर मौके पर उसके पिता और लोग पहुंचे। सभी ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। छुड़ाने की कोशिश में ही युवक के पिता को भी झटका लगा, लेकिन वह बच गए।

लोगों ने टी-शर्ट डालकर युवक को खींचा और पोल से छुड़ाया। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां से जवाब मिल गया। इसके बाद उसे एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना था कि युवक की मौत मौके पर ही करंट लगने से हो चुकी थी। युवक के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज करके नगर निगम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

युवक के परिजन इस बात पर अड़े हुए हैं कि लापरवाही के लिए जो दोषी हैं, उस पर कार्रवाई की जाए। दूसरा वह अपने लड़के की पोस्टमॉर्टम में चीरफाड़ नहीं कराना चाहते हैं। नगर निगम के खिलाफ लोगों का गुस्सा रात को जमकर फूटा। गुस्सा इसलिए फूटा, क्योंकि एक तो मौके पर नगर निगम का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। दूसरा करीब तीन घंटे तक नगर निगम के कर्मचारियों ने पोल की लाइट डिसक्नेक्ट नहीं की, जिससे पोल में तीन घंटे तक करंट दौड़ता रहा।

लोगों का कहना था कि शायद निगम और लोगों के मरने का इंतजार कर रहा था। मौके पर पहुंचे नगर निगम के इलेक्ट्रिकल विंग के इलेक्ट्रिशियन ने बताया कि लाइट पीछे से बंद करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक बंद नहीं की गई है। पोल में करंट आने के बारे में लोगों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि अब जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि पोल में करंट कैसे आया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ देर में युवक का संस्कार स्थानीय श्मशानघाट में किया जायेगा।

Latest News