PTB News

Latest news
Jalandhar Heights में बिना नंबर वाली गाड़ी में आए गुंडों ने किया गुंडागर्दी का नंगा नाच पेट्रोल-डीजल संकट के चलते, पेट्रोल पंप मालिक ने लगाया पोस्टर टू-व्हीलर को ₹500, कार को ₹1500 से ज्या... सड़क हादसे में ट्रक और बोलेरो की हुई जोरदार टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल पंजाब! सिख परिवार 4 बच्चे करें पैदा, BJP नेता ने CM पंजाब को लिखा पत्र आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का...

इस पंजाबी सिंगर पर हुआ जानलेवा हमला, जाँच में हुआ बड़ा खुलासा,

punjab chandigarh auto hit punjabi singer alfaz driver arrested

PTB Big न्यूज़ मोहाली : मोहाली में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब किसी ने रैपर हनी सिंह के नाम से इंस्टाग्राम पर पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हमले की पोस्ट वायरल कर दी। अल्फाज मोहाली फेज-2 के रहने वाले हैं। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शनिवार रात अल्फाज को सोहाना थाने के अधीन पड़ते गांव सनेटा में सड़क किनारे एक आटो चालक ने टक्कर मार दी है।

आटो चालक विक्की को पंचकूला के रायपुर रानी से गिरफ्तार कर लिया गया है। अल्फाज को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हनी सिंह के नाम पर इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट अपलोड की गई। हनी ने अपनी उसमें अल्फाज के अस्पताल में इलाज कराने की फोटो भी टैग की गई। अल्फाज को गंभीर हालत में आइसीयू में एडमिट किया गया, जहां अब उनकी हालत ठीक बताई जाती है।

एसपी सिटी अकाशदीप सिंह औलख ने बताया कि हमले वाली कोई बात नहीं है। पुलिस ने अस्पताल जाकर अल्फाज के बयान दर्ज किए हैं। अल्फाज ने कहा है कि उस पर हमला नहीं हुआ, बल्कि वह हादसे में घायल हुए। पुलिस ने मामले में विक्की नामक आटो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आटो जब्त कर लिया गया है।

अल्फाज शनिवार रात लांडरा-बनूड़ रोड पर स्थित ढाबे पर अपने तीन साथियों कुलजीत सिंह, जेजी व गुरप्रीत सिंह के साथ गए थे। तभी ढाबे पर काम करने वाले विक्की व ढाबा मालिक में पैसों के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। विक्की ढाबा मालिक का आटो लेकर भागने लगा। इसी दौरान सड़क किनारे लघुशंका के लिए गए अल्फाज आटो के चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि घटना के वक्त अल्फाज शराब के नशे में थे।

Latest News

Latest News