PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

हिमाचल में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से बह गया पठानकोट का चक्की रेलवे पुल, पंजाब में भी बाढ़ के बने हालात,

pathankot chakki bridge washed away water after heavy rain Punjab

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई तेज वर्षा के कारण पठानकोट से सटा चक्की पड़ाव पुल पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना शुक्रवार देर रात को घटित हुई, हालांकि रेलवे ने करीब डेढ़ महीना पहले ही वर्षा के कारण पुल को हुई क्षति के बाद ट्रेनों का आवागमन बंद कर दिया था। बताया यह भी जा रहा है कि हिमाचल में हो रही भारी से पंजाब में भी बाढ़ के हालात बन गए हैं /

आपको यह भी बता दें कि, यह पुल 1929 में ब्रिटिश सरकार के कार्यकाल में बना था। पुल के दो पिलर बहने के बाद अब कम से कम डेढ़ साल तक नैरोगेज रेल सेवा बहाल हो पाना मुश्किल है। अगर पूरा पुल बनाना पड़ा तो फिर करीब चार साल का समय लगना तय है। जोगिंद्रनगर रेलमार्ग, डल्हौजी रोड व कंडवाल रेलवे स्टेशनों के बीच पड़ने वाला अंग्रेजों के समय बना चक्की खड्ड रेलवे पुल ध्वस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि चक्की खड्ड पुल के पास लगातार भारी मात्रा में हो रहे अवैध खनन के कारण पुल माफिया की भेंट चढ़ गया। हालांकि, विगत माह भी हिमाचल प्रदेश में हुई तेज वर्षा के बाद रेलवे ने बीती 2 अगस्त को पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेक्शन पर चलने वाली सभी 14 ट्रेनों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने एक अगस्त को चक्की पुल का निरीक्षण किया और इसे अनसेफ घोषित कर नए सिरे से निर्माण की सिफारिश की थी।

Latest News