PTB Big न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : प्रसिद्ध कब्बडी खिलाडी संदीप अंबिया हत्याकांड से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है / जहां पंजाब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है / आपको बता दें कि मृतक कबड्डी खिलाडी संदीप अंबिया की कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस ने हत्या की जांच में तीन प्रमुख साजिशकर्ताओं को भी नामजद किया है, पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया था कि स्नोवर सिंह ने ओंटारियो के राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ का गठन किया था और विभिन्न खिलाड़ियों को अपने संघ में शामिल होने के लिए मनाने की कोशिश की थी।
आपको यह भी बता दें कि ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पंजाब के जालंधर में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह 40 साल के थे। पुलिस ने बताया कि संदीप जब नकोदर के मल्लियां खुर्द गांव में टूर्नामेंट स्थल से बाहर आया तो चार लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं।
उन्होंने आगे बताया कि कबड्डी खिलाड़ी पर आठ से 10 गोलियां चलाई गईं थीं। आपको यह भी बता दें कि संदीप की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी। इसके बाद जग्गू भगवानपुरिया, गैंगस्टर दविंदर बंबिहा समूह ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस टीम ने हत्या की गहन जांच करते हुए कार चालक यदविंदर सिंह उर्फ याद को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से अवैध हथियारों से लदा वाहन भी बरामद किया गया है।








































