PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

बहुत ही शर्म की है बात, फ्लाइट से उतारे गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य अधिकारी, दें इस्तीफा, प्रताप सिंह बाजवा,

pratap singh bajwa said chief minister bhagwant Singh mann should resign matter getting the fly Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा आज जालंधर में मीडिया के रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जर्मनी में जिस हालात में फ्लाइट से उतारा गया है उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। बाजवा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिस हालात में जर्मन में फ्लाइट से उतारा गया है उसे उन्होंने देश का सिर शर्म से नीचा कर दिया है।

इसके लिए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए। यह घटना आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए भी फैसले लेने की कड़ी है कि अब तक अन्ना हजारे मूवमेंट के जरिए जिन सिद्धांतों पर चलने की वह बात करते रहे हैं उस पर कायम रहेंगे या सिर्फ यह बातें करने के लिए ही हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्री को एयरलाइन कंपनी से रिपोर्ट लेनी चाहिए कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को किस वजह से फ्लाइट नहीं पकड़ने दी।

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्होंने कंपनी से बात की है और कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि इस कंपनी ने जातियों के लिए जो नियम तय कर रखे हैं उस पर मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे नहीं उतर रहे थे जिस वजह से उन्हें फ्लाइट में चढ़ने से रोका गया। हालांकि कंपनी ने कहा है कि वह यह बात उन्हें लिखित में नहीं दे सकते हैं। बाजवा ने कहा कि अगर भारत सरकार यह कंपनी से जवाब मांगेगी तभी सच्चाई सामने आएगी।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो क्लिप लीक होने के मामले में कहा है कि यह बेहद ही दुखद घटना है और इसलिए सभी को भी है सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उनके बच्चे कहां सुरक्षित रहेंगे। वर्धा की प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की मॉनिटरिंग के लिए भी एक अलग अथारिटी होनी चाहिए ताकि इनके पूरे सिस्टम को रेगुलेट कर सकें। उन्होंने कहा कि प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एजुकेशन सिस्टम तभी ठीक रहेगा जब इन पर नजर रखी जाएगी।

Latest News

Latest News