PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब से बड़ी ख़बर, वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान हुआ जोरदार धमाका, एक की हुई मौत, कई घायल,

Punjab amritsar Big blast in volleyball competition one dead two injured

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर के अधीन पड़ते अजनाला के गांव कोटडी गाजिया में चल रही वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान अचानक हुए जोरदार धमाके में एक की मौत, जबिक दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है /

बताया जा रहा है कि यहां प्रतियोगिता एक स्थानीय संस्था की ओर से करवाई जा रही थी / पता चला है कि युवक प्रतियोगिता में जश्न मनाने के लिए पोटाश का इस्तेमाल कर रहे थे / पोटाश के इस्तेमाल में हुई चूक को लेकर यह धमाका हुआ है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वाले किशोर की आयु 12 वर्ष बताई जा रही है / वह भी वालीबाल खिलाड़ी था / घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है / फ़िलहाल घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मोके पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई है / वहीं इलाके में हुए अचानक इस जोरदार धमाके के बाद लोग सेहमें हुए हैं /

वहीं पुलिस ने मरने वाले की पहचान सुखदीप सिंह 12 साल के रूप में बताई है और 2 अन्य जख्मी हुए बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है / उन्हें पास के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है / पता चला है कि गांव में हुई प्रतियोगिता जीतने के बाद उक्त तीनों बच्चे कहीं से पोटाश से लेकर अपने घर के पास पहुंचे थे / तीनों मिलकर उसे पत्थर से बारीक करने का प्रयास कर रहे थे, कि उसमें धमाका हो गया /