PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, ट्रैक पर चढ़े सांडों की वजह से हुआ बड़ा रेल हादसा,

train derails near gurdwara bhatta sahib in rupnagar Big Accident Punjab

PTB Big न्यूज़ रूपनगर : पंजाब के रूपनगर के गुरुद्वारा भट्ठा साहिब के निकट मालगाड़ी ट्रैक पर चढ़े लावारिस सांडों के झुंड की वजह से पलट गई। हादसे में 56 में से 16 बोगियों का बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। बोगियों एक दूसरे के ऊपर जा चढ़ी। रेल ट्रैक भी बाधित हो गया है और ट्रैक पर लगे बिजली की तारों और खंभों का भी नुकसान हुआ है। चार बिजली के खंभे टूट गए।

हादसा रात सवा बारह बजे के करीब हुआ है। उसके बाद रेलवे ट्रैक बाधित होने की वजह से रूपनगर रेलवे स्टेशन पर कोई भी गाड़ी नहीं आ सकी। रेल ट्रैक पर आने जाने वाली चार पैसेंजर गाड़ियां रद की गई हैं। जबकि इस ट्रैक पर आने जाने वाली अन्य मालगाड़ियां स्थगित की गई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त होने वाली मालगाड़ी से पहले इसी रेलवे ट्रैक से दिल्ली के लिए सवारी गाड़ी रवाना हुई थी। अगर ये हादसा सवारी गाड़ी के साथ घटता तो बड़ा जानी नुकसान हो सकता था। मालगाड़ी खाली थी और थर्मल प्लांट रूपनगर में कोयला उतारकर वापस लौट रही थी।