PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में हुआ बड़ा हादसा, बस की टक्कर से भाखड़ा नहर में गिरी कार डूबी,

car falls in bhakhra canal near ropar punjab search operation on for missing people Big News

PTB Shocking न्यूज़ रूपनगर : पंजाब के रूपनगर के अधीन पड़ते घनौली के पास अहमदपुर वाले पुल से एक कार भाखड़ा नहर में गिर जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार को प्राइवेट कंपनी की बस ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी, जिसके बाद कार भाखड़ा नहर में गिर गई।

बताया जा रहा है कि बस ने कार को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह पुल की रेलिंग तोड़ नहर में जा गिरी। कुछ देर बाद कार में से एक महिला बह गई और उसके बहते पर्स को लोगों ने किसी तरह काबू किया। पर्स के अंदर महिला का पहचान पत्र मिला, जिसके मुताबिक कार में राजस्थान के सीकर जिले के गांव बोरिया की सरिता पुनिया पत्नी सतीश कुमार पुनिया सवार थी।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार मौके पर ही नहर में डूब गई। मौके पर गोताखोर को बुलाकर कार और उसके अंदर के सवारों का पता लगाया जा रहा है। फ़िलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में जहां हड़कंप मचा गया वहीं स्थानीय पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है /