PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जेल से बाहर आते ही पुराने अंदाज में दिखे सिद्धू, मौजूदा सरकार को लगाई लताड़, राहुल गाँधी कोलेकर कही बड़ी बात, मान के ऊपर भी कसा तंज,

punjab amritsar navjot singh sidhu patiala jail release video update road rage case

PTB Big न्यूज़ पटियाला (रिपोर्ट) तरुण कुमार शर्मा : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व नवजोत सिंह सिद्धू जेल से रिहा हो गए हैं। सिद्धू 317 दिन बाद पटियाला सेंट्रल जेल से बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही सिद्धू ने सबसे पहले मुठ्‌ठी बांधकर और सलाम कर अपने समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने राहुल गांधी को क्रांतिकारी बताया। साथ ही पंजाब के CM भगवंत मान को अखबारी CM कहा। सिद्धू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था के बहाने पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाना चाहती है।

सिद्धू ने राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर कहा- लोकतंत्र आज बेड़ियों में है। संस्थाएं गुलाम हैं। जब भी इस देश में तानाशाही आई तो एक क्रांति भी आई है। राहुल गांधी क्रांति हैं जो केंद्र सरकार की जड़ें हिलाकर रख देगा। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के पूर्वजों ने देश को आजाद कराया है। सिद्धू ने पंजाब के ताजा हालात को लेकर पंजाब के CM भगवंत मान और केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- भगवंत मान ने पंजाब में सपने और झूठ बेचा। पंजाबियों को मूर्ख बनाया।

आज वह अखबारी मुख्यमंत्री बनकर बैठ गया है। मेरी सिक्योरिटी विड्रॉ करने की बात की। एक सिद्धू मरवा दिया, मैं डरता नहीं हूं। मैं अमृतपाल और सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर बात करूंगा। सिद्धू ने पंजाब के हालात को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा- पंजाब इस देश की ढाल है, उसे तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। जहां-जहां अल्पसंख्यक बहुमत में हैं, केंद्र की सरकार साजिश करती है।

पहले लॉ एंड ऑर्डर की प्रॉब्लम क्रिएट की जाती है, फिर उसे दबाने के प्रयास में कहा जाता है कि हमने शांत कर दिया। सिद्धू से अमृतपाल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पर वे पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर जाकर बोलेंगे। बता दें कि मूसेवाला के मर्डर के बाद लॉ एंड ऑर्डर का इश्यू उठा था। नवजोत सिद्धू अमृतपाल मामले को भी लॉ एंड ऑर्डर से जोड़कर देख रहे हैं। इसलिए उन्होंने मूसेवाला के घर जाने की बात कही।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब को कमजोर करोगे तो खुद कमजोर हो जाओगे। सिद्धू अपने परिवार के लिए नहीं लड़ रहा। सिद्धू ने कहा कि मेरी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। मगर मेरे लिए राष्ट्रधर्म से बड़ा कुछ नहीं है। सिद्धू ने कहा कि इस मुसीबत के समय मैं चट्‌टान की तरह हर कांग्रेसी के साथ खड़ा हूं। इससे पहले सिद्धू की रिहाई में देरी होती रही। पहले उनकी रिहाई सुबह 11 बजे और फिर 3 बजे कही गई लेकिन वह अब करीब 6 बजे रिहा हो रहे हैं। उनके बेटे करण सिद्धू ने आरोप लगाया था कि कागजी कार्रवाई के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। सुबह से कई बार एक घंटे में रिहाई की बात कही जा चुकी है।

समर्थकों की भीड़ ज्यादा होने की वजह से रिहाई में देरी की जा रही है। पूर्व विधायक नवतेज चीमा ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझ कर उन्हें रिलीज करने में देरी कर रही है। पटियाला पहुंचे नेशनल कांग्रेस के पूर्व स्पोक्सपर्सन गौतम सेठ ने बताया कि कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने राज्य स्तरीय कार्यक्रमों को आज रद्द करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को नवजोत सिंह सिद्धू के स्वागत में पटियाला जेल पहुंचने के आदेश दिए हैं।

सजा के दौरान कोई छुट्टी न लेने का नवजोत सिंह सिद्धू को यह बेनिफिट मिल रहा है और वह 19 मई से 48 दिन पहले रिहा हो रहे हैं। सिद्धू के ट्विटर पेज पर शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट में लिखा था कि वरिष्ठ अधिकारियों ने रिहाई की सूचना दी है। नवजोत सिंह सिद्धू को रिसीव करने के लिए इस बार कोई बड़ा ताम-झाम आयोजित नहीं किया जा रहा।

Latest News