PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों को लगने लगा डर, गुस्से में फाड़ डाला भारत का तिरंगा, कनाडा ने जारी की एडवाइजरी,

punjab-amritsar-news-india-canada-khalistan-supporter-protest-tear-indian-national-flag-vancouver-ottawa-big-news

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : Canada में khalistan समर्थकों ने कल (25 सितंबर) भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ khalistani समर्थकों ने वैंकूवर में भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे को फाड़ दिया। प्रदर्शन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के आह्वान पर वैंकूवर और ओटावा में किए गए। वैंकूवर में प्रदर्शनकारी भारतीय दूतावास के बाहर इकट्ठे हुए और khalistan के समर्थन में नारे भी लगाए।

.

.

ये लोग अपने साथ तिरंगे का बड़ा बैनर लेकर आए, जिसे उन्होंने जमीन पर बिछाया और उस पर चलते भी दिखे। उन्होंने PM modi की तस्वीर का भी अपमान किया। khalistan समर्थकों ने दूसरा प्रदर्शन ottawa में भारतीय दूतावास के बाहर किया। SFJ का अनुमान था कि इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग पहुंचेंगे, लेकिन OCI यानी Overseas सिटीजन ऑफ इंडिया रद्द होने के डर से 30 लोग ही पहुंचे। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर को दिहाड़ी पर बुलाया गया था। Canada ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी अपटेड की है।

.

.

इसमें उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कनाडाई नागरिकों से कहा गया है कि वो अलर्ट रहें और सावधानी बरतें, क्योंकि Social Media पर Canada के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नकारात्मक भावनाएं भड़काई जा रही हैं। Canada की एडवाइजरी में कुछ घटनाओं को जिक्र भी किया गया है। ये Canada की दूसरी एडवाइजरी है। इससे पहले कनाडा ने 19 सितंबर को अपने नागरिकों के लिए एडवजारी की थी, जिसमें उन्हें मणिपुर, जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान से सटे बॉर्डर के इलाकों में जाने से बचने को कहा था। 

.

.

भारत सरकार ने बीते दिनों ही प्रदर्शन करने वाले khalistani समर्थकों की भीड़ में चेहरों को पहचानने का काम शुरू किया है। इसके बाद भारत सरकार इन सभी प्रदर्शनकारियों का OCI कार्ड रद्द करने वाली है। OCI विदेश में बसे भारतीयों को दोहरी नागरिकता देता है। भारत वापस ना आ पाने के डर से अब विदेश में बसे khalistani समर्थक खुल कर आगे आने से बच रहे हैं। भारत के कड़े रुख के बाद भारतीय दूतावास के बाहर इकट्‌ठे होने वाली khalistani समर्थकों की भीड़ दिन पर दिन कम होती जा रही है।

.

Latest News

.

Latest News